फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2019 tata hexa launched, here is the price and features list

Tata Hexa का बदल गया अंदाज, देखें क्या हुए बदलाव

Fri, 01 Mar 2019 02:16 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 01 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
2019 tata hexa launched, here is the price and features list
Tata Hexa

Tata motors ने अपनी 7 सीटर कार Hexa को बदलाव के साथ पेश कर दिया है। जिससे इसकी कीमत में 20 हजार रुपये तक की वृद्वि हुई है। नई कार में कंपनी ने एक्स्टीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए हैं।  इस समय बाजार में Tata Hexa कुल 7 वेरिएंट XE, XM, XM+, XMA, XT, XTA और XT 4x4 में आती है।

विज्ञापन


जिसमें XT, XTA और XT 4x4 वेरियंट्स में अब हार्मन का 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जो एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है, इसके साथ ही यह 10-स्पीकर जेबीएस सिस्टम से भी कनेक्टड है। बता दें, इस टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम को पिछले साल लॉन्च हुई टाटा टियागो एक्सजेड प्लस में भी दिया गया था। कार के XMA और XTA वेरियंट में 19-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकी XM, XM+, XT और XT 4x4 में ग्रे शेड में 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

विज्ञापन

2019 tata hexa launched, here is the price and features list
Tata Hexa

इंजन 
कार में तकनीक तौर पर कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है इसमें पहले वाला ही 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा।  जो 148 बीएचपी की पावर और 320एनएम का टॉर्क जनेरट करता है। बता दें, Hexa में दो पावर विकल्प दिए जाते हैं कार के टॉप वेरियंट्स में ही यह इंजन 154 बीएचपी पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के बेस वेरियंट में 5-स्पीड मैन्युअल, जबकि टॉप वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 

2019 tata hexa launched, here is the price and features list
टाटा मोटर्स - फोटो : Tata Motors

नई Hexa की कीमत (एक्स शोरूम)

वेरियंट                       कीमत
Hexa XE 4x2  -  12.99 लाख रुपये
Hexa XM 4x2  - 14.38 लाख रुपये
Hexa XM+ 4x2 - 15.47 लाख रुपये
Hexa XMA 4x2  -15.63 लाख रुपये
Hexa XT 4x2  -   17.04 लाख रुपये
Hexa XTA 4x2  - 18.20 लाख रुपये
Hexa XT 4x4   -  18.37 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed