{"_id":"5c530444bdec2211b705f2a4","slug":"2019-maruti-new-wagonr-received-more-than-16-thousand-bookings-in-just-8-day-after-launching","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुपरहिट’ हुई नई मारुति वैगन आर, एक हफ्ते में मिली 16 हजार से ज्यादा बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
‘सुपरहिट’ हुई नई मारुति वैगन आर, एक हफ्ते में मिली 16 हजार से ज्यादा बुकिंग
Thu, 31 Jan 2019 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
New Wagon R Styling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति की अपग्रेडेड नई वैगन आर का नया लुक लोगों को बेहद भा रहा है। नई वैगन आर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के एक हफ्ते के भीरत ही बुकिंग की संख्या का आंकड़ा 16 हजार को पार कर गया है। मारुति वैगन आर को इसी महीने 23 जनवरी को लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने इस साल 14 जनवरी को नई वैगन आर की बुकिंग शुरू की थी। 23 जनवरी को लॉन्चिंग के दौरान मारुति ने बताया था कि अब तक नई वैगनआर की 12,000 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग हो चुकी है। नई वैगन आर को मारुति एरेना डीलरशिप के जरिए पूरे देश में बेचा जाएगा। नई वैगन आर में पुराने मॉडल की तरह टॉल बॉय डिजाइन दिया गया है। इसे स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो और अर्टिगा की तरह सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर डेवलेप किया गया है, जिसके चलते इसके साइज में थोड़ा फर्क पड़ा है और पुराने मॉडल से यह हल्की और बड़ी है।
विज्ञापन
वहीं ज्यादा बुकिंग होने से वैगन आर वैटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। हालांकि मारुति ने वेटिंग पीरियड का कोई खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वैगन आर का वेटिंग पीरियड बढ़ कर एक महीने से ज्यादा हो गया है। हालांकि यह वैरियंट पर निर्भर करेगा। 2019 मारुति वैगन आर दो वैरियंट 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शंस में आती है।
विज्ञापन
वैगन आर में 3 सिलेंडर के10बी सीरीज का 998 सीसी पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 67 बीएचपी की पॉवर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क देता है। 1 लीटर इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है।
वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल टॉप वैरियंट्स Vxi और Zx में ही मिलेगा। 4 सिलेंडर वाला के12एम सीरीज का 1197 सीसी का इंजन 6000 आरपीएम पर 84 बीएचपी की पॉवर और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें भी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है।
वैगन आर का मैनुअल और ऑटो गियर शिफ्ट वाला 1 लीटर का इंजन 22.5 किमी, 1.2 लीटर वाला मैनुअल और ऑटो गियर शिफ्ट वाला वैरियंट 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। नई वैगन आर की एक्स-शोरूम कीमत 4.19 लाख रुपए से शुरू होकर 5.69 लाख रुपए तक है।
| 019 New WagonR Price | Ex Showroom Price |
|
2019 Wagon R Lxi 1.0L MT |
Rs.4.19 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.0L MT | Rs.4.69 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.0L AMT | Rs.5.16 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.2L MT | Rs.4.89 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.2L AMT | Rs.5.36 Lakh |
| 2019 Wagon R Zxi 1.2L MT Rs.5.22 Lakh | |
| 2019 Wagon R Zxi 1.2L AMT | Rs.5.69 Lakh |