फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2019 Kawasaki Ninja ZX10R Introduced in India Bookings Open Till 30 May Only

2019 Kawasaki Ninja ZX-10R की बुकिंग सिर्फ 30 मई तक ही होगी, जानिये बड़ी बातें

Sun, 28 Apr 2019 03:51 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 28 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
2019 Kawasaki Ninja ZX10R Introduced in India Bookings Open Till 30 May Only
Kawasaki Ninja ZX-10R

कावासाकी ने भारत में Ninja ZX-10R सुपरबाइक को पेश पेश किया है। कंपनी इस बाइक को स्थानीय स्तर पर असेंबेल करेगी। कंपनी ने इस बाइक में इस बार काफी बदलाव किये हैं। अपने पुराने मॉडल की तुलना में यह बाइक अब ज्यादा बेहतर नज़र आती है। 2019 Kawasaki Ninja ZX-10R को सिर्फ KRT एडिशन में उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन इसकी कीमत की जानकारी अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन

इस साल जून में हो सकती है डिलीवरी

2019 Kawasaki Ninja ZX-10R की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 1.5 लाख रुपये देकर बुक करा सकते हैं। शुरूआती दौर में कंपनी इस बाइक को सीमित संख्या में बेचेगी। इसलिए इसकी प्री-बुकिंग केवल 30 मई 2019 तक ओपन रहेगी। कंपनी के अनुसार इस बाइक की डिलीवरी इस साल जून के मध्य से शुरू हो सकती है। फिलहाल बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान है कि कंपनी इसे करीब 14 लाख रुपये की कीमत में उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

बात इंजन की करें तो 2019 Kawasaki Ninja ZX-10R में 998cc का इन-लाइन फोर सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा जोकि 200 bhp की पावर और 114.9Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस भी होगा। भारत में इस सुपरबाइक का सीधा मुकाबला मुकाबला सुजुकी हायाबुसा और होंडा CBR1000RR से होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed