{"_id":"5a5d96c94f1c1ba4268b4aa7","slug":"2018-auto-expo-starting-from-9-february-24-vehicles-will-be-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 ऑटो एक्सपो: 9 फरवरी से शुरू हो रहा शो, लॉन्च होंगे 24 नए वाहन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2018 ऑटो एक्सपो: 9 फरवरी से शुरू हो रहा शो, लॉन्च होंगे 24 नए वाहन
एजेंसी, मुंबई
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 9-14 फरवरी को आयोजित द्विवार्षिक ऑटो एक्सपो के 14वें संस्करण में 24 नए वाहन लांच हो सकते हैं और 100 से अधिक वाहनों पर से परदा उठाया जा सकता है। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक्सपो का आयोजन राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है, जबकि कंपोनेंट शो का आयोजन 8-11 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा।
ऑटो एक्सपो 2018 का संयुक्त उद्घाटन आठ फरवरी को होगा। सोसायटी फॉर इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सियाम) के प्रमुख सुगतो सेन ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि एक्सपो के दौरान हम 24 लांच तथा 100 से अधिक वाहनों पर से परदा उठते देखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल के एक्सपो में बहुत कुछ होगा। पिछले साल केवल दो-तीन लांच ही हुए थे। इस दौरान, यात्री, वाणिज्यिक तथा दो पहिया वाहनों की लांचिंग के साथ ही उनके नए मॉडल से परदा उठाया जाएगा। सियाम ट्रेड फेयर ग्रुप के चेयरमैन अरुण मल्होत्रा ने बताया कि 7-8 फरवरी को 100 से अधिक उत्पादों का प्रीव्यू किया जाएगा।
सियाम इस एक्सपो का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि निसान, ऑडी, फोक्सवैगन, स्कोडा, फोर्ड तथा डुकाटी जैसी कंपनियों ने इस मेगा इवेंट में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे, सेन ने बताया कि परंपरा यही रही है कि सियाम के केवल 50 फीसदी सदस्य ही शो में हिस्सा लेते हैं।