{"_id":"5bc2bf67bdec22696a3ace6f","slug":"1960-s-motorcycle-jawa-is-all-set-to-come-back-in-indian-market-know-about-details-of-this-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"1960 में लांच हुई Jawa Motorcycle एक बार फिर भरने आ रही है सड़कों पर फर्राटे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
1960 में लांच हुई Jawa Motorcycle एक बार फिर भरने आ रही है सड़कों पर फर्राटे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Jawa motorcycle
60 के दशक की बाइक जावा एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। महिंद्रा ग्रुप की सहयोगी कंपनी 'क्लासिक लीजेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' ने अपनी इस हिट बाइक को अगले महीने फिर से लांच करने की घोषणा की है। बता दें,सबसे पहले इस बाइक को सन् 1960 में आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड कंपनी ने चेकोस्लोवाकिया की कंपनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। 60 के दशक में यह 250सीसी की मोटरसाइकिल बेहतरीन माइलेज के लिए प्रसिद्व थी।
इस जावा मोटरसाइकिल ने पूरे 30 सालों तक अपने सामने किसी को टिकने नहीं दिया। इस बाइक में दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर दिए गए थे। और एक बार फिर यह बाजार में तहलका मचाने को तैयार है। बाइक से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके इंजन से पर्दा उठा दिया गया है। आइए आपको इस बाइक के इंजन में क्या खास होगा।
क्या होंगी इंजन की खास बातें
बाइक तो सभी चलाते हैं लेकिन दमदार बाइक चलाने के शौकिनों के लिए यह बाइक सदाबाहर है। जिसमें 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम कंपनी देगी।
विज्ञापन
लांच होने वाली यह बाइक आते ही सबसे पहले रॉयल एनफील्ड को मात दे सकती है। साथ ही इस बाइक के सेगमेंट पर हार्ले डेविडसन और ट्रंप जैसी बाइक भी नजर गढ़ाये हुए हैं।