फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   auto industry poised to reach 300 billion by 2026

Auto Industry: ऑटो उद्योग के लिए आई खुशखबरी, 2026 तक 300 बिलियन डॉलर को छू सकता है बाजार

Sun, 28 Apr 2024 01:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 28 Apr 2024 01:07 PM IST
सार

भारतीय ऑटो बाजार जल्द ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2026 तक भारतीय वाहन बाजार 300 बिलियन डॉलर के स्तर को छू सकता है। साथ ही ईवी बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
auto industry poised to reach 300 billion by 2026
Auto Industry - फोटो : Freepik

विस्तार

बीते कुछ सालों से भारतीय ऑटो उद्योग में काफी तेजी देखी गई है। कोरोना महामारी के बाद से लोगों का रुझान गाड़ियों की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से बाजार में कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। देश का ऑटो बाजार जल्द ही एक बड़ी मंजिल को छू सकता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि देश का ऑटो बाजार साल 2026 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके पीछे लोगों की बढ़ती आय, शहरीकरण, तेजी से उभरता हुआ मध्यम वर्ग और लोगों की खरीदने की ताकत में इजाफा समेत कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।  

विज्ञापन

ऑटो उद्योग में दिख रही है जबरदस्त तेजी

देश के ऑटो उद्योग ने मार्च 2024 में यात्री वाहन, दो पहिया, तिपहिया और अन्य समेत 2325959 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। वहीं, मार्च महीने में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 368086 इकाइयों की रही। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 1487579 इकाइयों की बिक्री हुई। इसी दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 56723 इकाइयों की हुई।2024 की पहली तिमाही के दौरान सभी वाहन की 7394417 इकाइयों का प्रोडक्शन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा निर्माता भारत

भारत दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा निर्माता देश है, देश में हर साल 21 मिलियन से अधिक यूनिट्स का उत्पादन होता है। साथ ही ट्रैक्टरों के प्रोडक्शन के मामले में भी देश सबसे ऊपर आता है। इसके अलावा भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भारी ट्रक निर्माता देश है। वहीं, कार के प्रोडक्शन के मामले में भारत का स्थान चौथा है। भारत का ऑटो निर्यात देश की जीडीपी में बड़ा योगदान देता है। इस सेक्टर से लगभग 19 मिलियन लोगों को रोजगार मिलता है। 

विज्ञापन

ईवी सेक्टर में भी आएगी तेजी

दूसरी तरफ, देश काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अग्रसर हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत 2025 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता देश बन जाएगा। इस दौरान करीब 2.5 मिलियन ईवी वाहन देश की सड़कों पर होंगे। देश का यात्री कार बाजार 2027 तक 54.84 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed