फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi India to officially launch Q8 e-tron and Q8 e-tron Sportback in India on August 18

Audi Q8 e-tron: ऑडी Q8 ई-ट्रॉन, ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक को 18 अगस्त को भारत में होगी लॉन्च, जानें रेंज और फीचर्स

Fri, 21 Jul 2023 04:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Audi India to officially launch Q8 e-tron and Q8 e-tron Sportback in India on August 18
Audi Q8 e tron - फोटो : सोशल मीडिया

Audi India (ऑडी इंडिया) आधिकारिक तौर पर 18 अगस्त को देश में अपने Q8 e-tron (Q8 ई-ट्रॉन) और Q8 e-tron Sportback (Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक) को लॉन्च करेगी। यह यहां जर्मन ऑटो दिग्गज द्वारा एक अपस्केल ऑल-इलेक्ट्रिक, ऑल-लक्जरी मॉडल के रूप में स्थापित की जाएगी। ई-ट्रॉन भारत के लिए ऑडी की पहली ईवी थी और अब Q8 ई-ट्रॉन इसे रिप्लेस करेगी। 

विज्ञापन


दोनों मॉडल में क्या है अंतर
Audi Q8 e-tron EV (ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन ईवी) अपनी ड्राइव तकनीक में कई अपडेट का दावा कर रही है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह न सिर्फ इसके परफॉर्मेंस को बल्कि इसकी रेंज और चार्जिंग समय को भी बढ़ाएगा। Q8 ई-ट्रॉन और Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक दोनों मूल रूप से एक ही मॉडल हैं लेकिन स्पोर्टबैक में एक स्वेप्टबैक रूफलाइन है जो इसे बेहतर ड्रैग को-एफिशिएंट आंकड़ा हासिल करने में मदद करती है।
विज्ञापन


लुक और फीचर्स
ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन के डिज़ाइन हाइलाइट्स में चेहरे पर एक ब्लैक-आउट ग्रिल, एक नया मोनोक्रोम 2डी 'ऑडी' लोगो, दोनों तरफ बड़े एयर इनटेक के साथ एक अपडेटेड फ्रंट बम्पर डिजाइन, नए सिरे से तैयार किए गए रियर बम्पर और बहुत कुछ शामिल हैं। केबिन में, ऑडी Q8 ई-ट्रॉन कई फीचर्स से लैस है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 16-स्पीकर बैंग और ओल्फ़सेन साउंड सिस्टम, मसाज और मेमोरी फंक्शन के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 10.1-इंच मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एचवीएसी को कंट्रोल करने के लिए इसके नीचे दूसरी स्क्रीन और बहुत कुछ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी और रेंज
लेकिन सबसे महत्वपूर्ण अपडेट एक बहुत बड़े 114 kWh बैटरी पैक के रूप में सामने आता है जो एक बार फुल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर से ऊपर की रेंज का दावा करती है। बैटरी डुअल-मोटर सेट अप को पावर देती है और मॉडल 408 बीएचपी का पावर और 664 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। Q8 ई-ट्रॉन क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed