फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Audi India Starts Bookings for Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron Know Details

Audi Q8 e-tron: ऑडी इंडिया ने क्यू 8 ई-ट्रॉन और क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन की शुरू की बुकिंग, जानें फीचर्स

Thu, 10 Aug 2023 09:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 09:59 PM IST
सार

जर्मनी की कार निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने गुरुवार को भारत में अपनी नई Audi Q8 e-tron (ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन) और Audi Q8 Sportback e-tron (ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन) की बुकिंग्स शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Audi India Starts Bookings for Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron Know Details
Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron - फोटो : Audi India

विस्तार

जर्मनी की कार निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने गुरुवार को भारत में अपनी नई Audi Q8 e-tron (ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन) और Audi Q8 Sportback e-tron (ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन) की बुकिंग्स शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक रेंज की कारों में नए संकलन, ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन नई डिजाइन की कारें है। नए फीचर्स के साथ इसकी बैटरी की क्षमता भी काफी ज्यादा है। यह दोनों कारें ज्यादा रेंज और ड्राइविंग का बेहतर एक्सपीरिंयस देती हैं। यह दो तरह की बॉडी टाइप- एसयूवी और स्पोर्टबैक में मिलती है। एक बार चार्ज होने पर 600 किमी (डब्ल्यूएलटीपी) की रेंज देती है।
विज्ञापन


बुकिंग डिटेल्स
ग्राहक ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन की बुकिंग 5,00,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर कर सकते हैं।

ड्राइविंग रेंज
ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन बेहतर एरोडायनैमिक्स, बेहतरीन चार्जिंग परफॉर्मेंस और बढ़ी हुई बैटरी क्षमता के साथ आती है। एसयूवी में इसकी रेंज 582 किमी तक बढ़ाई गई है और स्पोर्टबैक में इसकी रेंज 600 किमी तक है (दोनों डब्ल्यूएलटीपी के मुताबिक)। कार की बनावट में विशेष तौर पर सामने के हिस्से में अहम बदलाव किए गए हैं। इससे कंपनी की बेहद महत्वपूर्ण इन इलेक्ट्रिक कारों को बिल्कुल नया लुक मिलता है।
विज्ञापन

Audi India Starts Bookings for Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron Know Details
Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron - फोटो : Audi India
कलर ऑप्शन
नई ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन नौ एक्सटीरियर रंगों के विकल्पों में मौजूद होगी। इसमें मेडिरा ब्राउन, क्रोनोस ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट, माइथोस ब्लैक, प्लाज़्मा ब्लू, सोनेरा रेड, मैग्नेट ग्रे, सियाम बीज और मैनहटन ग्रे शामिल हैं। कार के इंटीरियर्स में नई क्यू8 ई-ट्रॉन में तीन रंग- ओकापी ब्राउन, पर्ल बेज और ब्लैक रंग ऑफर किए जाएंगे।

लुक और डिजाइन
क्यू8 मॉडल का नाम ऑडी की इलेक्ट्रिक कारों के मॉडल में सबसे ऊपर आता है। इससे यह साफ पता चलता है कि ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी और स्पोर्टबैक रेंज का प्रमुख मॉडल है। टॉप इलेक्ट्रिक कारों में क्यू8 ई-ट्रॉन चार सर्किल के दो आयामी डिजाइन के साथ एक नई कॉरपोरेट पहचान पेश करती है। बी-पिलर पर ऑडी के अक्षरों में मॉडल का नाम भी नए ढंग से नजर आता है।

उपभोक्ताओं को हमेशा ध्यान में रखने की अपनी रणनीति के तहत ऑडी इंडिया ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों के ओनर्स के लिए "माईऑडीकनेक्टऐप" पर "चार्ज माई ऑडी" ऑप्शन के रूप में इंडस्ट्री की ओर से पहल की है। यह एक वन स्टॉप सोल्यूशन है, जहां ऑडी ई-ट्रॉन के ग्राहकों को एक ही एप पर कई व्हीकल चार्जिंग पार्टनर्स मिल जाएंगे।

कंपनी की उम्मीदें
ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "हम कुछ ही दिनों में, अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों, ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन लॉन्च करने वाले हैं। दुनिया भर में इन कारों को कुछ महीने पहले  ही लॉन्च किया गया था और हमें विश्व के कई देशों के साथ भारत में इन इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च से ज्यादा खुशी नहीं हो सकती थी। हम अपने उपभोक्ताओं के लिए नए डिजाइन, बढ़ी हुई बैटरी क्षमता और रेंज के साथ अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ और तमाम दूसरे फीचर्स से लैस बेहद बेहतरीन कारें लेकर आए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed