{"_id":"6159713a8ebc3e965872aba1","slug":"audi-expects-all-new-q5-suv-to-drive-next-phase-of-growth-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद: Q5 SUV के दम पर ऑडी भारत में बढ़ाएगी कारोबार, अगले चरण में बढ़ोतरी के आसार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
उम्मीद: Q5 SUV के दम पर ऑडी भारत में बढ़ाएगी कारोबार, अगले चरण में बढ़ोतरी के आसार
Sun, 03 Oct 2021 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:30 PM IST
सार
कंपनी ने 2020 में 1,639 वाहन बेचे थे। 2021 के पहले आठ माह में कंपनी की बिक्री में पहले ही 115 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
audi q5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी ऑडी को उम्मीद है कि पूर्णतया नयी क्यू5 एसयूवी भारत में उसकी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस वाहन को अगले महीने पेश किया जाना है। कंपनी आगामी क्यू5 की बुकिंग अगले एकाध सप्ताह में शुरू करेगी। देश के भारत चरण-छह उत्सर्जन दौर में प्रवेश के बाद पिछले साल कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्यू3, क्यू5 और क्यू7 की बिक्री को बंद कर दिया था। इसके अलावा कंपनी ने भारत में इंजन विकल्पों की पेशकश को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘हमारी नवंबर में स्थानीय स्तर पर उत्पादित क्यू5 पेश करेंगे। हमें लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, हमारे कई ऊंची बिक्री वाले मॉडल क्यू श्रृंखला पूरी तरह उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद हम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ढिल्लों ने कहा, ‘‘अगले महीने क्यू5 को उतारे जाने के बाद हम अगले चरण की वृद्धि की ओर रुख करेंगे। मुझे भरोसा है कि हम देर-सवेर इसे हासिल करेंगे। हम भारत में जबसे हैं क्यू5 हमारे सफल मॉडलों में से हैं।‘’
विज्ञापन
2021 में 115 फीसदी की बढ़ोतरी
ऑडी इंडिया अपने सिर्फ सालाना बिक्री के आंकड़ों को साझा करती है। कंपनी ने 2020 में 1,639 वाहन बेचे थे। 2021 के पहले आठ माह में कंपनी की बिक्री में पहले ही 115 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हो चुकी है। ढिल्लों ने कहा कि इस साल हम बिक्री में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। ‘‘मुझे उम्मीद है कि क्यू5 और बाद में अन्य मॉडलों के जरिये हम बिक्री को और बढ़ा सकेंगे।’’
विज्ञापन