फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Aston Martin Vantage V8 Supercar launched in India Know Price Features Specifications Details

Aston Martin Vantage V8: एस्टन मार्टिन वैंटेज V8 सुपरकार भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Aug 2024 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने भारतीय बाजार में अपनी नई सुपरकार Vantage V8 लॉन्च किया है। यह कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 100 Kmph की रफ्तार पकड़ती है। कपंनी ने इसकी शुरुआती कीमत 3.99 करोड़ रुपये तय की है।

विज्ञापन
Aston Martin Vantage V8 Supercar launched in India Know Price Features Specifications Details
Aston Martin Vantage V8 - फोटो : Aston Martin

विस्तार

Aston Martin (एस्टन मार्टिन) ने भारतीय बाजार में अपनी नई सुपरकार Vantage V8 लॉन्च किया है। कपंनी ने इसकी शुरुआती कीमत 3.99 करोड़ रुपये तय की है। Aston Martin Vantage के ग्राहक इसमें कस्टमाइजेशन ऑप्शंस को शामिल कर सकते हैं। नई सुपरकार की डिलीवरी 2024 की चौथी तिमाही से शुरू होगी। Vantage के अलावा, Aston Martin ने Vantage GT3 Challenger को भी पेश किया। जिसका इस्तेमाल IMSA जैसे एंड्यूरेंस रेसिंग में किया जाएगा।
विज्ञापन

इंजन और पावर
हुड के नीचे, Aston Martin Vantage में एक 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 मिलता है। जो पुराने मॉडल की 503 bhp और 685 Nm आउटपुट की तुलना में अब 656 bhp का पावर और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। V8 को आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप स्पीड
पावर में हुई इस बढ़ोतरी की वजह से नई Vantage सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इस कार की टॉप स्पीड को इलेक्ट्रॉनिक रूप से 325 किमी प्रति घंटा पर सीमित कर रखा गया है। जो इसे अब तक का सबसे तेज Vantage बनाता है। 
विज्ञापन

स्पेसिफिकेशंस हुए अपग्रेड
नई Aston Martin Vantage में एल्युमीनियम बॉडी स्ट्रक्चर है और इसे खासतौर से रियर-व्हील ड्राइव के साथ पेश किया जाता है। Aston Martin इंजीनियरों ने वेट डिस्ट्रीब्यूशन (वजन वितरण) में Vantage को पूरी तरह से संतुलित बनाने के लिए काम किया है। जिससे यह एक आदर्श 50:50 वेट डिस्ट्रीब्यूशन तक पहुंचता है।

Aston Martin Vantage V8 Supercar launched in India Know Price Features Specifications Details
Aston Martin Vantage V8 - फोटो : Aston Martin
यह Bilstein DTX एडेप्टिव डैम्पर्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक रियर डिफरेंशियल के साथ आता है। जो 21-इंच एलॉय व्हील पर फिट है और मिशेलिन पायलट स्पोर्ट एस 5 टायरों से लैस है। कार्बन-सिरेमिक ब्रेक भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं, जो इस कार को स्टॉपिंग पावर में इजाफा करता है।

कैसा है लुक
नई Aston Martin Vantage कंपनी के अन्य मॉडल, Aston Martin DB12 के एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स से प्रेरित है। जिससे एक एक बोल्ड और ज्यादा मस्क्युलर प्रोफाइल है। इसमें प्रमुख 21-इंच के पहिए, एक बड़ा आक्रामक ग्रिल और रियर डिजाइन हैं जो Aston Martins की लेटेस्ट जेनेरेशन को बयां करता है।

अपडेटेड इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, Aston Martin Vantage एक नया इंटीरियर आर्किटेक्चर लाता है। साथ ही ब्रांड की लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो पहली बार DB12 में देखा गया था। केबिन में हेयरसेल लेदर दिया गया है। और एक स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील और पावर्ड आठ तरह से एडजस्टेबल स्पोर्ट्स प्लस सीटें स्टैंडर्ड तौर पर मिलती हैं।

सेफ्टी फीचर्स
Aston Martin Vantage में Bowers & Wilkins 15-स्पीकर सिस्टम मिलता है। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का एक पूरा सूट भी है। जो ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे कई अन्य फीचर्स से लैस है। Vantage में 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed