फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Are steel rims better in the car or would it be wise to get alloy rims, know what advantages and disadvantages

Car Care Tips: कार में स्टील रिम हैं बेहतर या अलॉय लगवाना होगी समझदारी, जानें क्या हैं फायदे और नुकसान

Mon, 25 Dec 2023 09:48 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 25 Dec 2023 09:48 AM IST
सार

कारों में स्टील रिम और अलॉय व्हील्स दोनों ही तरह के विकल्प दिए जाते हैं। लेकिन इनमें से कौन सा विकल्प बेहतर है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Are steel rims better in the car or would it be wise to get alloy rims, know what advantages and disadvantages
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार कंपनियों की ओर से अपनी कारों में अलॉय व्हील्स और स्टील रिम दोनों ही तरह के विकल्पों को दिया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इन दोनों ही विकल्पों में से किस विकल्प के साथ कार चलाने में आसानी होती है। साथ ही दोनों के फायदे और नुकसान की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


कैसे बनते हैं
अलॉय व्हील्स को एल्यूमिनियम, मैग्निशियम और निकल से बनाया जाता है। जिससे यह काफी हल्के होते हैं। वहीं स्टील रिम को पारंपरिक तरीकों से धातु से बनाया जाता है। जिस कारण इनका वजन ज्यादा होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील रिम के फायदे और नुकसान
बाजार में कंपनियों की ओर से सबसे ज्यादा वाहनों में स्टील रिम का उपयोग किया जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि यह काफी कम कीमत में मिल जाते हैं। जिससे कार की कीमत को कम रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इनको पारंपरिक धातु से बनाया जाता है, जिससे इनकी मजबूती काफी ज्यादा हो जाती है। लेकिन इसका नुकसान यह होता है कि स्टील रिम का वजन काफी ज्यादा होता है। जिससे कई मामलों में कार का एवरेज भी कम हो जाता है। इसके अलावा यह स्टील से बने होते हैं, जिस कारण पानी लगने पर इनमें जंग लगने का खतरा भी होता है, जिससे यह कमजोर भी हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

अलॉय व्हील्स के फायदे और नुकसान
कंपनियों की ओर से अपनी कारों के टॉप वैरिएंट्स में ही अलॉय व्हील्स को दिया जाता है। क्योंकि यह वजन में स्टील रिम के मुकाबले हल्के होते हैं। इसलिए कार में इनको लगाने से बेहतर हैंडलिंग, हल्कापन मिलता है। साथ ही अलॉय व्हील्स में कई तरह के डिजाइन भी मिलते हैं, जिससे कार और आकर्षक लगती है। लेकिन इनका नुकसान यह है कि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है और बाहर से लगवाने पर काफी खर्च करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed