फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Aprilia Tuono 457 launched in india price features specifications engine details

Aprilia: भारत में लॉन्च हुई अप्रीलिया Tuono 457, शानदार डिजाइन के साथ पावरफुल इंजन से है लैस, जानें डिटेल्स

Wed, 19 Feb 2025 01:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

भारत में Aprilia ने Tuono 457 बाइक लॉन्च की है। इसमें 457cc का पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया गया है। यह बाइक कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है।

विज्ञापन
Aprilia Tuono 457 launched in india price features specifications engine details
Aprilia Tuono 457 - फोटो : Aprilia India

विस्तार

इटालियन बाइक निर्माता Aprilia ने भारत में Tuono 457 (अप्रीलिया ट्यूनो 457) को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में इटालियन बाइक निर्माता की सबसे सस्ती बाइक है। वहीं, इसकी कीमत इसकी सिबलिंग RS 457 से 25,000 रुपये कम है। इस बाइक को नेकेड स्ट्रीट-फाइटर डिजाइन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास है।
विज्ञापन


Aprilia Tuono 457: कैसा है डिजाइन?
डिजाइन के मामले में, अप्रिलिया Tuono 457, Tuono 660 या Tuono V4 की तुलना में पूरी तरह से अलग है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचा जा रहा है। नई अप्रिलिया Tuono 457 में सेंटर-सेट एलईडी हेडलाइट मिलता है, जिसके दोनों ओर एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। हालांकि, Tuono सीरीज के नक्शेकदम पर चलते हुए, Tuono 457 में भी कोई बड़ी फेयरिंग या पैनल नहीं दिया गया है। अप्रिलिया टुओनो 457 को दो रंगों - पिरान्हा रेड और प्यूमा ग्रे में पेश कर रही है।
विज्ञापन


Aprilia Tuono 457: इंजन और परफॉर्मेंस
Tuono 457 में RS 457 में इस्तेमाल किया गया 457cc का पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया गया है। यह इंजन 46.9bhp की मैक्सिमम पावर और 43.5Nm का पीक टॉर्क देता है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। RS की तरह, Aprilia Tuono 457 में भी एक क्विकशिफ्टर ऑप्शनल एक्स्ट्रा के तौर पर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Aprilia Tuono 457: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इसके अलावा, इस बाइक में ऑल-LED लाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, राइड मोड्स, स्विचेबल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रीलोड-एडजेस्टेबल USD फोर्क्स और मोनोशॉक दिए गए हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिसे डुअल-चैनल ABS से सपोर्ट मिलता है। बाइक में 17-इंच के पहिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed