{"_id":"656206639af74016f9020ed5","slug":"apple-patents-new-technology-that-helps-iphone-users-identify-their-cabs-using-ar-2023-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"iPhone: एपल की नई टेक्नोलॉजी का कमाल, आईफोन यूजर्स AR के जरिए भीड़ में भी खोज सकेंगे अपनी कैब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
iPhone: एपल की नई टेक्नोलॉजी का कमाल, आईफोन यूजर्स AR के जरिए भीड़ में भी खोज सकेंगे अपनी कैब
Sat, 25 Nov 2023 08:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:19 PM IST
सार
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) ने एक नई टेक्नोलॉजी का पेटेंट कराया है जो iPhone (आईफोन) यूजर्स को उबर जैसे एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय अपनी कैब पहचानने में मदद करती है।
विज्ञापन
Taxi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) ने एक नई टेक्नोलॉजी का पेटेंट कराया है जो iPhone (आईफोन) यूजर्स को उबर जैसे एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय अपनी कैब पहचानने में मदद करती है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।
इस पेटेंट टेक्नोलॉजी का नाम "आने वाले वाहन की पहचान की सुविधा के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी इंटरफेस" है। यह शहरी वातावरण में इस चुनौती को हल करने की कोशिश करती है। तकनीक अपनी कैब का इंतजार कर रहे लोगों को सही वाहन ढूंढने में मदद करती है। खासकर ऐसे माहौल में जहां कई कारें हैं और कई अन्य लोग भी किसी कार का इंतजार कर रहे हैं।
यह टेक्नोलॉजी ऑगमेंटेड रियलिटी (संवर्धित वास्तविकता) पर निर्भर करती है। जिसमें एक बार लाइसेंस प्लेट और वाहन की जानकारी डेटाबेस में जुड़ जाने के बाद, यूजर आईफोन का कैमरा ऑन कर सकता है और आने वाले वाहनों को स्कैन कर सकता है। एक बार जब वाहन जानकारी से मेल खाता है, तो एक नोटिफिकेशन मिलता है।
विज्ञापन
एपल ने आगे कहा कि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नजदीकी भविष्य में सार्वजनिक परिवहन के लिए भी किया जा सकता है। कंपनी ने इसका एक उदाहरण पर्यटकों को होने वाला फायदा बताया। इस तकनीक से एक पर्यटक को सही बस या बस टर्मिनल खोजने में मदद मिल सकेगी। आखिरकार नई पीढ़ी की क्षमताओं के साथ एपल मैप्स जैसी सर्विस भी शुरू की जा सकती हैं।

Apple Maps
- फोटो : Social Media
किसी विदेशी देश में यात्रा करने वाले पर्यटक को बस टर्मिनल पर सही बस का पता लगाने में कठिनाई हो सकती है। यदि वे नेविगेशन के लिए एपल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो एप्लिकेशन कैमरे से कनेक्ट हो सकता है और यूजर को बस टर्मिनल पर बसों को स्कैन करने की अनुमति दे सकता है। जब एप्लिकेशन को सही डिटेल की जानकारी मिल जाती है, तो यह संकेत दे सकता है कि किस बस का इस्तेमाल करना है। जिससे यूजर सुझाए गए रूट को जारी रख सकते हैं।
हालांकि किसी भी अन्य पेटेंट की तरह, यह देखना बाकी है कि क्या एपल इस आइ़डिया को उत्पाद के रूप में इसका प्रॉडक्शन कब शुरू करती है। यदि कुछ भी हो, तो कंपनी एपल मैप्स में इसके इंटीग्रेशन के लिए राइड देने वाली सर्विस के साथ मिलकर काम कर सकती है। आखिरकार यूजर्स को अपने आईफोन पर मूल एप्लिकेशन के जरिए राइड का ऑर्डर करते समय, अपने टैक्सी को पहचानने का एक आसान तरीका प्रदान कर सकती है।