फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Apple patents new technology that helps iPhone users identify their cabs using AR

iPhone: एपल की नई टेक्नोलॉजी का कमाल, आईफोन यूजर्स AR के जरिए भीड़ में भी खोज सकेंगे अपनी कैब

Sat, 25 Nov 2023 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 08:19 PM IST
सार

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) ने एक नई टेक्नोलॉजी का पेटेंट कराया है जो iPhone (आईफोन) यूजर्स को उबर जैसे एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय अपनी कैब पहचानने में मदद करती है।

विज्ञापन
Apple patents new technology that helps iPhone users identify their cabs using AR
Taxi - फोटो : Social Media

विस्तार

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) ने एक नई टेक्नोलॉजी का पेटेंट कराया है जो iPhone (आईफोन) यूजर्स को उबर जैसे एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय अपनी कैब पहचानने में मदद करती है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इस पेटेंट टेक्नोलॉजी का नाम "आने वाले वाहन की पहचान की सुविधा के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी इंटरफेस" है। यह शहरी वातावरण में इस चुनौती को हल करने की कोशिश करती है। तकनीक अपनी कैब का इंतजार कर रहे लोगों को सही वाहन ढूंढने में मदद करती है। खासकर ऐसे माहौल में जहां कई कारें हैं और कई अन्य लोग भी किसी कार का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह टेक्नोलॉजी ऑगमेंटेड रियलिटी (संवर्धित वास्तविकता) पर निर्भर करती है। जिसमें एक बार लाइसेंस प्लेट और वाहन की जानकारी डेटाबेस में जुड़ जाने के बाद, यूजर आईफोन का कैमरा ऑन कर सकता है और आने वाले वाहनों को स्कैन कर सकता है। एक बार जब वाहन जानकारी से मेल खाता है, तो एक नोटिफिकेशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपल ने आगे कहा कि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नजदीकी भविष्य में सार्वजनिक परिवहन के लिए भी किया जा सकता है। कंपनी ने इसका एक उदाहरण पर्यटकों को होने वाला फायदा बताया। इस तकनीक से एक पर्यटक को सही बस या बस टर्मिनल खोजने में मदद मिल सकेगी। आखिरकार नई पीढ़ी की क्षमताओं के साथ एपल मैप्स जैसी सर्विस भी शुरू की जा सकती हैं। 

Apple patents new technology that helps iPhone users identify their cabs using AR
Apple Maps - फोटो : Social Media
किसी विदेशी देश में यात्रा करने वाले पर्यटक को बस टर्मिनल पर सही बस का पता लगाने में कठिनाई हो सकती है। यदि वे नेविगेशन के लिए एपल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो एप्लिकेशन कैमरे से कनेक्ट हो सकता है और यूजर को बस टर्मिनल पर बसों को स्कैन करने की अनुमति दे सकता है। जब एप्लिकेशन को सही डिटेल की जानकारी मिल जाती है, तो यह संकेत दे सकता है कि किस बस का इस्तेमाल करना है। जिससे यूजर सुझाए गए रूट को जारी रख सकते हैं।

हालांकि किसी भी अन्य पेटेंट की तरह, यह देखना बाकी है कि क्या एपल इस आइ़डिया को उत्पाद के रूप में इसका प्रॉडक्शन कब शुरू करती है। यदि कुछ भी हो, तो कंपनी एपल मैप्स में इसके इंटीग्रेशन के लिए राइड देने वाली सर्विस के साथ मिलकर काम कर सकती है। आखिरकार यूजर्स को अपने आईफोन पर मूल एप्लिकेशन के जरिए राइड का ऑर्डर करते समय, अपने टैक्सी को पहचानने का एक आसान तरीका प्रदान कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed