{"_id":"668fca74a35113f86c085c4f","slug":"anant-ambani-car-collection-luxury-cars-anant-ambani-radhika-merchant-wedding-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anant Ambani Car Collection: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पास हैं बेशकीमती कारों का कलेक्शन, देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Anant Ambani Car Collection: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पास हैं बेशकीमती कारों का कलेक्शन, देखें लिस्ट
Thu, 11 Jul 2024 05:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:35 PM IST
सार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को होने वाली है। यहां हम आपको बता रहे हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के कार कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को होने वाली है। इन दोनों की शादी प्री-वेडिंग फंक्शन से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अंबानी परिवार में शादी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अंबानी परिवार भारत के कुछ सबसे धनी परिवारों में से एक है। इस परिवार के पास कई हाई-एंड लग्जरी कारें हैं। इनके कार कलेक्शन को देखकर वाहन प्रेमी भी ललचा जाएं।
विज्ञापन
अंबानी परिवार अपनी बेहद शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती है। और हो भी क्यों न, वे दुनिया के धनकुबेरों में जो शुमार हैं। उनकी लाइफस्टाइल की तरह, उनका कार कलेक्शन भी बेहद आलीशान है। क्योंकि वे भारत में उपलब्ध कुछ सबसे महंगी कारों को चलाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के कार कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bentley Continental GTC
आइए लिस्ट की शुरुआत सबसे शानदार कार, Bentley Continental GTC (बेंटले कॉन्टिनेंटल GTC) से करते हैं। मुकेश और नीता अंबानी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पर उन्हें Rolls-Royce Drop Head (रोल्स-रॉयस ड्रॉप हेड) के अलावा तोहफे में एक बेंटले भी दी थी। भारत में GTC की कीमत 3.71 करोड़ रुपये थी। इसके टॉप वेरिएंट में 6.0-लीटर W12 इंजन मिलता है जो 626 bhp का पावर और 820 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Mercedez-Benz G63 AMG
रेंज रोवर्स की तरह, किसी भी लग्जरी कार कलेक्शन के लिए जी-वैगन के बिना काम नहीं चलता। और यह युवा कपल एक Mercedez-Benz G63 AMG (मर्सिडीज-बेंज जी63 एएमजी) का मालिक है। इस कार में 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है। यह इंजन 577 bhp का पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4 करोड़ रुपये है।

Range Rover Vogue
हर मशहूर हस्ती के गैराज में एक रेंज रोवर होता ही है। और यह कपल एक Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग) का मालिक है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.38 करोड़ रुपये से शुरू होती है। रेंज रोवर कहीं भी जाने की क्षमता के साथ खासी लग्जरी के साथ आती है। यही कारण है कि यह मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय है। रेंज रोवर को पावर देने के लिए पेट्रोल, डीजल या हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है।

Mercedes-Benz S-Class
इस लिस्ट में अगली कार एक खास Mercedes-Benz S-Class (मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास) है। जो कि एक W221 मॉडल है। हालांकि अब यह नहीं बिकती है। इस मौजूदा जेनरेशन की मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास में 362 bhp का पेट्रोल इंजन या 282 bhp का डीजल इंजन मिलता है। एस-क्लास की एक्स-शोरूम कीमत 1.76 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

BMW i8
हाइब्रिड कारें अब काफी आगे निकल चुकी हैं और BMW i8 (बीएमडब्ल्यू i8) अपने आकर्षक डिजाइन, कैंची जैसे दरवाजों और हाइब्रिड इंजन के कारण अलग दिखती है। बीएमडब्ल्यू i8 की एक्स-शोरूम कीमत 2.62 करोड़ रुपये थी। यह एक हाइब्रिड सिस्टम द्वारा संचालित होती थी जो तीन-सिलेंडर 1.5-लीटर इंजन के साथ जुड़ी थी। जो 228 bhp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करती थी।

Rolls-Royce Phantom
रोल्स-रॉयस फैंटम ब्रिटिश ऑटोमोबाइल निर्माता का फ्लैगशिप मॉडल है जिसमे एक पावरफुल 6.8-लीटर वी12 इंजन मिलता है। यह इंजन 453 bhp का पावर आउटपुट और 720 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Rolls-Royce Cullinan
फैंटम के अलावा, अंबानी परिवार के पास एक और रोल्स-रॉयस, है जो एक कलिनन एसयूवी है। रोल्स-रॉयस कलिनन में 6.7-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन मिलता है। यह इंजन 563 bhp का पावर आउटपुट जेनरेट करता है।

Ferrari SF90 Stradale
फेरारी SF90 स्ट्राडेल में तीन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है। यह पूरा पावरट्रेन सेटअप 986 bhp का कंबाइंड पावर आउटपुट और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Bentley Continental GT Flying Spur
फ्लाइंग स्पर बेंटले की अब तक की सबसे शानदार सेडान है और दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.9-लीटर V6 पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन। इन इंजनों को लगभग 600 bhp से 700 bhp का पावर आउटपुट देने के लिए तैयार किया गया है।

Bentley Bentayga
बेंटले बेंटायगा भारत में उपलब्ध सबसे महंगी और शानदार एसयूवी में से एक है। इसके इंजन स्पेक्स की बात करें तो इसमें W12, V8 या हाइब्रिड V6 इंजन का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह 4.0-लीटर V8 इंजन से लैस है जो 542 bhp का पावर आउटपुट और 770 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।