{"_id":"5ea513968ebc3e904032da24","slug":"anand-mahindra-likes-this-idea-of-auto-rickshaw-driver-wants-to-join-the-company-research-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंद महिंद्रा को पसंद आया ऑटो रिक्शा चालक का यह आइडिया, करना चाहते हैं कंपनी की रिसर्च टीम में शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
आनंद महिंद्रा को पसंद आया ऑटो रिक्शा चालक का यह आइडिया, करना चाहते हैं कंपनी की रिसर्च टीम में शामिल
Sun, 26 Apr 2020 10:22 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चैयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वह आय दिन कुछ न कुछ पोस्ट या अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। इसके चलते वह चर्चा में भी बने रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ऑटो रिक्शा चालक को लेकर ट्वीट किया है। यही नहीं उन्होंने उसकी तारीफ करते हुए उसे अपनी रिसर्च एंड डेवलप्मेंट टीम में जगह देने की भी इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
बता दें कि पूरा देश एक खतरनाक वायरस से जूझ रहा है। जिसके चलते लॉकडाउन भी जारी है। वहीं सरकार सहित दुनिया भर के बुद्धिजीवी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कह रहे हैं। ऐसे में एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो रिक्शा को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि जिससे ऑटो में बैठने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी। आनंद महिंद्रा ने इस ऑटो का वीडियो ट्वीट भी किया है।
The capabilities of our people to rapidly innovate & adapt to new circumstances never ceases to amaze me. @rajesh664 we need to get him as an advisor to our R&D & product development teams! pic.twitter.com/ssFZUyvMr9
— anand mahindra (@anandmahindra) April 24, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे देश के लोगों की तेजी से नया खोजने की और नई परिस्थितियों में ढल जाने की क्षमता देखकर मैं हमेशा हैरान रह जाता हूं।
उन्होंने इस ट्वीट को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो एंज फॉर्म सेक्टर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर को टैग करते हुए लिखा कि हमें इस व्यक्ति को अपने रिसर्च एंड डेवलेप्मेंट सेंटर में बतौर सलाहकार शामिल करने की जरूरत है।
उन्होंने इस ट्वीट को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो एंज फॉर्म सेक्टर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर को टैग करते हुए लिखा कि हमें इस व्यक्ति को अपने रिसर्च एंड डेवलेप्मेंट सेंटर में बतौर सलाहकार शामिल करने की जरूरत है।
ट्वीट किया गया यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनके इस आइडिया की भी सराहना कर रहे हैं। बता दें कि इस ऑटो में ड्राइवर सहित पांच लोग बैठ सकते हैं। लेकिन वह एक दूसरे से बिलकुल अलग रहेंगे। यानी ऑटो को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ही डिजाइन किया गया है।