{"_id":"62011c4f4cda1218b5286ef9","slug":"amo-jaunty-plus-electric-scooter-launched-amo-electric-bikes-launches-jaunty-plus-electric-scooter-in-india-know-price-features-driving-range-speed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AMO Jaunty Plus: फुल चार्ज में 120 किमी चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AMO Jaunty Plus: फुल चार्ज में 120 किमी चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Mon, 07 Feb 2022 06:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:49 PM IST
सार
AMO Electric Bikes ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Jaunty Plus लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 120 किमी से अधिक की रेंज देगा।
विज्ञापन
AMO Jaunty Plus Electric Scooter
- फोटो : AMO Electric Bikes
विस्तार
AMO Electric Bikes ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Jaunty Plus लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 120 किमी से अधिक की रेंज देगा और पूरी तरह से चार्ज होने में सिर्फ चार घंटे का समय लेगा। AMO Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,10,460 रुपये तय की गई है।
शानदार फीचर्स
Jaunty Plus मॉडल में एक हाई परफॉर्मेंस मोटर के साथ 60 V/40 Ah एडवांस्ड लिथियम बैटरी मिलता है। इसमें एक क्रूज कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (ई-एबीएस), एंटी-थेफ्ट अलार्म और मजबूत चेसिस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, साइड स्टैंड सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, डीआरएल लाइट्स और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
शानदार फीचर्स
Jaunty Plus मॉडल में एक हाई परफॉर्मेंस मोटर के साथ 60 V/40 Ah एडवांस्ड लिथियम बैटरी मिलता है। इसमें एक क्रूज कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (ई-एबीएस), एंटी-थेफ्ट अलार्म और मजबूत चेसिस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, साइड स्टैंड सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, डीआरएल लाइट्स और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
AMO Jaunty Plus Electric Scooter
- फोटो : AMO Electric Bikes
रेंज और बैटरी चार्जिंग
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बार फुल चार्जिंग में यूजर को 120 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। यह एक डीसी मोटर से लैस है जो एक फास्ट-चार्जिंग सुविधा के साथ आता है। इलेक्ट्रिक वाहन को फुल चार्ज होने में चार घंटे का समय लगता है। ईवी में फिक्स्ड और पोर्टेबल बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। Jaunty Plus ई-स्कूटर में यूजर के लिए मोबाइल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
कलर ऑप्शन और वारंटी
AMO इलेक्ट्रिक बाइक्स का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन साल की वारंटी के साथ आएगा और यह पांच कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध। इसमें रेड-ब्लैक, ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, व्हाइट-ब्लैक और येलो-ब्लैक जैसे रंग शामिल। स्कूटर को 15 फरवरी से 140 डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी की उम्मीदें
एएमओ इलेक्ट्रिक बाइक्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक सुशांत कुमार ने कहा कि ब्रांड भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में तकनीकी रूप से एडवांस्ड जौंटी प्लस पेश करके खुश है। कुमार ने कहा, "हमारी इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम द्वारा परिकल्पित और डिजाइन की गई, ये पर्यावरण के अनुकूल बाइक हमारे ब्रांड के सर्वश्रेष्ठ ईवी मोबिलिटी समाधान और सेवा प्रदान करने के वादे का प्रमाण हैं। Jaunty Plus अपने स्टाइलिश डिजाइन, डिजिटल डिस्प्ले और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सेफ्टी फीचर्स के साथ और ऑप्टिमम स्पीड और अधिकतम रेंज के साथ बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक चाहने वाले ग्राहकों के लिए एकदम सही पैकेज है।"