फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Altigreen launche neEV Tez in partnership with Exponent claims it to be world’s fastest-charging EV

EV: दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग वाली ईवी! यह कार्गो टू-व्हीलर 15 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक हो जाता है चार्ज

Tue, 10 Jan 2023 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 03:04 PM IST
सार

कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Altigreen ने एक्सपोनेंट के साथ साझेदारी में neEV Tez लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे तेज चार्ज करने वाला EV होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Altigreen launche neEV Tez in partnership with Exponent claims it to be world’s fastest-charging EV
Arun Vinayak (Left) Cofounder Exponent Energy, Amitabh Saran (Right) CEO & Founder Altigreen - फोटो : Altigreen

विस्तार

कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल (वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन) निर्माता कंपनी Altigreen (अल्टिग्रीन) ने 3,55,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर अपने तिपहिया कार्गो EV neEV का एक नया वैरिएंट लॉन्च करने के लिए Exponent Energy (एक्सपोनेंट एनर्जी) के साथ साझेदारी की है। neEV Tez नाम के नए वैरिएंट में 8.2kWh बैटरी पैक मिलता है, जो रेगुलर LFP सेल केमिस्ट्री का इस्तेमाल करके निर्मित एक्सपोनेंट की प्रोप्रायटरी बैटरी है। कार्गो ईवी टू-व्हीलर neEV Tez एक बार चार्ज करने पर 98 किलोमीटर की रेंज देता है जबकि इसकी सिटी ड्राइव रेंज 85 किलोमीटर की है।
विज्ञापन


इस गाड़ी की खासियत यह है कि यह एक्सपोनेंट के ई-पंप चार्जिंग नेटवर्क पर 15 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो सकती है और कंपनी का दावा है कि यह इसे दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक वाहन बनाता है। NeEV Tez को पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वाहन वारंटी और पांच साल या 1.56 लाख किलोमीटर की अभूतपूर्व बैटरी वारंटी मिलती है।
विज्ञापन


अल्टिग्रीन और एक्सपोनेंट दोनों ने पहले अगस्त 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैपिड चार्जिंग विकसित करने के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की थी और इस साझेदारी के तहत पहला उत्पाद neEV Tez है। इसमें एक्सपोनेंट की प्रोप्रायटरी लिक्विड-कूल्ड बैटरी है जो 15 मिनट के भीतर 0-100 प्रतिशत चार्ज देती है। इसका श्रेय ई-पंप को जाता है जो ई-बैटरी को 600A करंट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NeEV Tez को सभी व्यवसाय मालिकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिनके पास लॉजिस्टिक्स स्पेस में हजारों वाहनों के साथ एग्रीगेटर्स के लिए एक ही वाहन है। कंपनी का लक्ष्य बेंगलुरु में व्यावसायीकरण के पहले चरण के हिस्से के रूप में 2,000 neEV Tezs को तैनात करना है, जबकि एक्सपोनेंट का लक्ष्य हर उस शहर में कम से कम 100 ई-पंप लगाना है, जहां से यह काम करता है, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है।


Altigreen neEV कार्गो ईवी को देश की सड़कों की स्थिति और तापमान को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी रूप से बनाया गया है। इन्हें इंटरसिटी और इंट्रासिटी ट्रांसपोर्टेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये क्रेगो ईवी अब तीन वैरिएंट- हाई डेक, लो डेक और तेज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed