फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   AI Camera issue challans to two Kerala police personnel Know Details

AI Camera: तकनीक की नजर में सभी हैं बराबर, केरल पुलिसकर्मियों का एआई कैमरे से हुआ चालान, जानिए क्यों

Sat, 25 Nov 2023 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 06:14 PM IST
सार

केरल राज्य सरकार ने यातायात उल्लंघनों की निगरानी के लिए 'सुरक्षित केरल' परियोजना के तहत राज्य भर में 700 से ज्यादा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरे लगाए थे। राज्य में एक हालिया घटना कानून प्रवर्तन में एआई की भूमिका पर रोशनी डालती है।

विज्ञापन
AI Camera issue challans to two Kerala police personnel Know Details
AI Camera Challan - फोटो : istock

विस्तार

इस साल की शुरुआत में, केरल राज्य सरकार ने यातायात उल्लंघनों की निगरानी के लिए 'सुरक्षित केरल' परियोजना के तहत राज्य भर में 700 से ज्यादा एआई (AI) (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरे लगाए थे। बाद में देखा गया कि कैमरे लगने के बाद राज्य में दुर्घटनाएं और यातायात उल्लंघन दोनों में काफी कमी आई है। राज्य में एक हालिया घटना कानून प्रवर्तन में एआई की भूमिका पर रोशनी डालती है। जहां पुलिस कार चला रहे दो पुलिस कर्मियों को सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए चालान जारी किया गया था।
विज्ञापन


ये कैमरे यातायात पर नजर रखते हैं और उल्लंघन करने वालों को ऑटोमैटिक रूप से चालान जारी करते हैं। एआई कैमरे बिना इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत के, हफ्ते में सभी दिन चौबीसों घंटे (24/7) यातायात स्थितियों की निगरानी कर सकते हैं और उल्लंघनकर्ताओं की पहचान कर सकते हैं। इंटरनेट पर सामने आए एक फुटेज में, केरल पुलिस की एक गाड़ी (एक शेवरले टवेरा नियो एसयूवी) को AI कैमरे के नीचे से दो बार गुजरते देखा जा सकता है। यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी की सही लोकेशन क्या थी।
विज्ञापन


दिन के उजाले के दौरान ली गई पहली तस्वीर में, ड्राइवर को सीट बेल्ट पहने देखा गया, जबकि सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहना था। बाद में दिन में ली गई एक अन्य तस्वीर में, दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। जिसके कारण अपराध के लिए चालान ऑटोमैटिक तरीके से जारी किए गए थे। यह चालान केरल मोटर वाहन विभाग द्वारा जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो ने इंटरनेट पर एक बहस छेड़ दी है। जिसमें यूजर्स इन कैमरों की निष्पक्ष प्रकृति की सराहना कर रहे हैं। साथ ही यह यूजर्स को कानूनों का पालन करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। क्योंकि कोई मानवीय हस्तक्षेप न होने पर भी उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed