फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Advantages Of Having SUV know the full detail hare

Auto News: एसयूवी गाड़ी के होते हैं ढेर सारे फायदे, खबर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Mon, 06 May 2024 04:24 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 06 May 2024 04:24 PM IST
सार

कार बाजार में बड़ी कार यानी एसयूवी की मांग में काफी तेजी आ रही है। एसयूवी गाड़ी लेने की सोच रहे हैं या फिर आपके पास पहले से ही एसयूवी गाड़ी है तो जानिए इसके क्या-्क्या फायदे होते हैं। 

विज्ञापन
Advantages Of Having SUV know the full detail hare
Auto News - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के कार बाजार में पिछले कुछ समय से बड़ी कारों की मांग में अच्छा-खासा इजाफा देखा गया है। वहीं, कुछ साल पहले तक अधिकतर लोग हैचबैक और सेडान कारों को ही खरीदना ज्यादा पसंद करते थे। हालांकि, समय के साथ-साथ लोगों की वित्तीय स्थिति बेहतर होती गई और बड़ी कार यानी एसयूवी की बिक्री में उछाल आने लगा। ऐसे में अगर आपके पास एसयूवी कार हैं या फिर आप एसयूवी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो जानिए इसके क्या-क्या फायदे हैं। 

विज्ञापन

बेहतर केबिन स्पेस

अधिकतर लोग जगह की अधिकता की वजह से एसयूवी खरीदते हैं। जी हां, एसयूवी में केबिन स्पेस काफी अच्छा होता है। वहीं, हैचबैक और सेडान गाड़ियों में ड्राइवर को सीमित केबिन स्पेस मिलता है। हैचबैक और सेडान के मुकाबले एसयूवी में लेग रुम, हैड और शोल्डर स्पेस भी अधिक होता है। इस वजह से सफर काफी आरामदायक हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा सुविधाजनक

एसयूवी गाड़ियों में फ्लेक्सीबिलिटी की सुविधा अधिक होती है। अगर आपके परिवार में 5 से ज्यादा लोग हैं तो एसयूवी आपके लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है। एसयूवी की तीसरी रॉ को अपने हिसाब से एडजेस्ट किया जा सकता है। अगर आपके सामान की अधिकता है तो तीसरी रॉ की जगह पर आसानी से सामान रखा जा सकता है। 

विज्ञापन

खराब सड़क पर बेहतर परफॉर्मेंस

देश की सड़कों की हालात भले ही पहले से बेहतर हुई हो, मगर फिर भी खराब रास्तों पर हैचबैक और सेडान कारों के मुकाबले एसयूवी बेहतर ढंग से चल सकती है। एसयूवी में ताकतवर इंजन और बढ़िया क्षमता दी गई होती है, जो कि हैचबैक और सेडान में नहीं मिलता है। 

ट्रैफिक की बेहतर जानकारी

अगर आप सड़क पर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं तो हैचबैक और सेडान कार के मुकाबले एसयूवी ड्राइवर को आगे और पीछे की बेहतर जानकारी मिल सकेगी। दरअसल एसयूवी में ड्राइवर हाई पॉजिशन पर बैठता है। इसलिए ड्राइवर किसी गाड़ी से आगे जाने और ट्रैफिक की गति पर बेहतर ढंग से नजर रख सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed