फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Accessories To Make Your Car Look Awesome

Car Tips: इन एक्सेसरीज के इस्तेमाल से निखर जाएगा कार का लुक, बेहद काम की हैं ये टिप्स

Wed, 01 May 2024 03:46 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 01 May 2024 03:46 PM IST
सार

अगर आप अपनी कार को शानदार लुक देना चाहते हैं तो इन एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस खबर में बताई गई टिप्स से आप आसानी से अपनी कार को नया लुक दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Accessories To Make Your Car Look Awesome
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

ऑटो सेक्टर पर लोगों के बेहतर लाइफस्टाइल का असर देखने को मिल रहा है। बाजार में कारों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में कई बार लोग अपनी पसंद की कार खरीदने के बाद भी खुश नहीं होते हैं। अगर आप अपनी सपनों की कार से खुश नहीं हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे बताए गए 5 टिप्स से अपनी कार को बेहतर निखार दे सकते हैं। 

विज्ञापन

अलॉय व्हील का इस्तेमाल

अलॉय व्हील कार की बाहरी सुंदरता को काफी बेहतर कर सकते हैं। शहर की किसी भी मैकेनिक की दुकान से अलॉय व्हील का शानदार सेट खरीदा जा सकता है। कार में अलॉय व्हील लगाने से भीड़ में भी कार अलग दिखती है। इसमें अच्छी-खासी वैराएटी के साथ कई तरह के डिजाइन मिलते हैं। हालांकि, आपको साइज का ध्यान रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटिंग करें अपडेट

कार की लाइटिंग को अपडेट करके भी गाड़ी की चमक को बढ़ाया जा सकता है। अगर आप अक्सर रात के दौरान कार से सफर करते हैं तो कार की लाइट को अपडेट करना काफी लाभदायक हो सकता है। यहां पर आपको इसका ध्यान रखना है कि कार में जरूरत से ज्यादा लाइट का इस्तेमाल न हो। कार के व्हील्स को दिवाली की लाइट की तरह न बनाएं।

विज्ञापन

कस्टम पेंट करें यूज

कार की चमक बढ़ाने के लिए और अलग दिखाने के लिए आप कस्टम पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर मौजूदा पेंट आपको अच्छा नहीं लगता है तो आप किसी एक्सपर्ट से कस्टम पेंट करवा सकते हैं। आप फैक्टरी पेंट का भी सहारा ले सकते हैं। 

अपहोल्स्ट्री से बन जाएगी बात.

कार की स्टॉक सीट और डोर ट्रिम को अपहोल्स्ट्री से कवर किया जा सकता है। ऐसा करके कार की सुंदरता में काफी निखार आ सकता है। सीट कवर्स के लिए काफी तरह के विकल्प मिल जाएंगे। हालांकि, आप अपने बजट के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। 

इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम कार के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को बेहतर करके भी कार में निखार लाया जा सकता है। इसके लिए आप ऑफ्टरमार्केट से बेहतर स्पीकर और एम्पलीफायर ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed