फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ABS to be mandatory in all two wheelers bike scooters from january 2026

Two-Wheeler: अब बाइकर्स को नहीं सताएगा फिसलने का डर! सभी टू-व्हीलर में मिलेगा ABS सिस्टम

Sat, 21 Jun 2025 02:56 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

Mandatory ABS In Two Wheelers: सड़क परिवहन मंत्रालय ने दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब जनवरी 2026 से सभी नए टू-व्हीलर्स में ABS सिस्टम जरूरी होगा, चाहे इंजन क्षमता कुछ भी हो। साथ ही दो BIS प्रमाणित हेलमेट देना भी अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
ABS to be mandatory in all two wheelers bike scooters from january 2026
हर बाइक-स्कूटर में मिलेगा एबीएस - फोटो : AI

विस्तार

दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने घोषणा की है कि जनवरी 2026 से सभी नए स्कूटर, बाइक और मोटरसाइकिल में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाना अनिवार्य होगा, चाहे उनकी इंजन क्षमता कुछ भी हो। इसके अलावा, डीलर और वाहन निर्माता कंपनियों को अब बिक्री के समय दो BIS प्रमाणित हेलमेट देना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन


भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में लगभग 44% हिस्सेदारी दोपहिया वाहन सवारों की होती है, जिनमें से अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और ब्रेकिंग के दौरान वाहन नियंत्रण खोने की वजह से होती हैं।
विज्ञापन

ABS to be mandatory in all two wheelers bike scooters from january 2026
ABS क्या है? - फोटो : Yezdi
केवल 45% दोपहिया वाहनों में ABS
फिलहाल ABS केवल उन्हीं टू-व्हीलर्स में जरूरी है जिनकी इंजन क्षमता 125cc से ज्यादा है। इसका मतलब है कि लगभग 45% दोपहिया वाहनों में अभी भी ABS नहीं है। ज्यादातर बाइक और स्कूटर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आसानी से पहुंच सकते हैं। ऐसे में ABS फीचर एक्सीडेंट की आशंका को काफी हद तक कम कर सकता है।

ABS क्या है?
ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक सुरक्षा तकनीक है जो अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन के पहिए लॉक नहीं होने देता। इससे चालक को वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलती है और फिसलन भरी सड़कों पर भी रुकने की दूरी घटती है। अलग-अलग अध्ययनों के अनुसार, ABS से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 35-45% तक की कमी आ सकती है।

सरकार अब हर टू-व्हीलर की बिक्री पर दो हेलमेट देना अनिवार्य करेगी, जबकि अभी सिर्फ एक हेलमेट देने की बाध्यता है। इस कदम से लोगों में सुरक्षित हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed