{"_id":"6825e50eef975ad14a0b473a","slug":"2025-tvs-iqube-s-and-iqube-st-variant-launched-in-india-know-about-price-features-range-specifications-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"2025 TVS iQube: टीवीएस ने भारत में लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए मॉडल, फुल चार्ज में 212 Km की रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 TVS iQube: टीवीएस ने भारत में लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए मॉडल, फुल चार्ज में 212 Km की रेंज
Thu, 15 May 2025 06:30 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 15 May 2025 06:30 PM IST
सार
2025 TVS iQube Electric Scooters Launched: नए TVS iQube S में 145km की IDC रेंज मिलेगी, जबकि iQube ST मॉडल में सिंगल चार्ज पर 212km की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
2025 TVS iQube
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवीएस मोटर ने भारत में TVS iQube S और iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटरों के 2025 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडलों में बैटरी पैक की कैपिसिटी बढ़ा दी है, जिससे स्कूटरों की रेंज भी बढ़ गई है। 2025 TVS iQube S में अब 3.3kWh से जगह 3.5kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। वहीं, 2025 iQube ST में 5.1kWh के जगह अब 5.3kWh का बैटरी पैक मिलेगा।
कितनी मिलेगी रेंज?
नए TVS iQube S की बात करें तो अब इसमें 145km की IDC रेंज मिलेगी, जबकि iQube ST मॉडल में सिंगल चार्ज पर 212km की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है।
क्या हैं फीचर्स?
अगर फीचर्स की बात करें तो TVS iQube S में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जबकि iQube ST में कंपनी 7 इंच का TFT डिस्प्ले दे रही है।
iQube ST में मिलेंगे नए फीचर्स
बड़ी बैटरी के अलावा, नए TVS iQube ST में विजुअल बदलाव भी किए गए हैं। स्कूटर में बेज रंग के इनर पैनल, डुअल टोन सीट और इंटिग्रेटेड पिलियन बैकरेस्ट दिए गए हैं। TVS iQube के इस वैरिएंट में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
कंपनी ने दोनों स्कूटरों की बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें टीवीएस के ऑथराइज्ड शोरूम या वेबसाइट पर बुक कराया जा सकता है।