{"_id":"686b9f1bc3203707fd05c074","slug":"2025-triumph-speed-triple-1200-rs-motorcycle-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: 2025 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: 2025 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
Mon, 07 Jul 2025 03:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:54 PM IST
सार
Triumph (ट्रायम्फ) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सुपरनेकेड बाइक, 2025 Speed Triple 1200 RS को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS
- फोटो : Triumph Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Triumph (ट्रायम्फ) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सुपरनेकेड बाइक, 2025 Speed Triple 1200 RS (2025 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस) को करीब साढ़े 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ कम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह कीमत पिछले मॉडल से करीब 2.44 लाख रुपये ज्यादा है। लेकिन इस बढ़ी हुई कीमत के साथ कंपनी ने बाइक में कई नए मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक अपग्रेड किए हैं, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसके बावजूद, यह बाइक अभी भी Ducati Streetfighter V4 (डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4) और KTM 1390 Super Duke R (केटीएम 1390 सुपर ड्यूक R) जैसे यूरोपियन प्रतिद्वंद्वियों से सस्ती है।
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS
- फोटो : Triumph Motorcycles
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: इंजन पावर और स्पेसिफिकेशंस
बाइक में वही 1160cc का इनलाइन ट्रिपल इंजन दिया गया है। लेकिन इस बार यह 183 bhp की पावर और 128 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पिछले मॉडल की तुलना में इसमें 3 bhp और 3 Nm का इजाफा हुआ है। यह सुधार नया, ज्यादा खुला और फ्री-फ्लो एग्जॉस्ट सिस्टम लगाने से संभव हुआ है। बाइक का वजन अब 1 किलो बढ़कर 199 किलो हो गया है, लेकिन हल्के अलॉय व्हील्स और इंजन पावर के चलते इसका असर परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - Old Car: दिल्ली में पुरानी कारों पर हो रही चिंताओं के बीच अहम सवाल, कितने साल तक रखें अपनी कार?
बाइक में वही 1160cc का इनलाइन ट्रिपल इंजन दिया गया है। लेकिन इस बार यह 183 bhp की पावर और 128 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पिछले मॉडल की तुलना में इसमें 3 bhp और 3 Nm का इजाफा हुआ है। यह सुधार नया, ज्यादा खुला और फ्री-फ्लो एग्जॉस्ट सिस्टम लगाने से संभव हुआ है। बाइक का वजन अब 1 किलो बढ़कर 199 किलो हो गया है, लेकिन हल्के अलॉय व्हील्स और इंजन पावर के चलते इसका असर परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - Old Car: दिल्ली में पुरानी कारों पर हो रही चिंताओं के बीच अहम सवाल, कितने साल तक रखें अपनी कार?
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS
- फोटो : Triumph Motorcycles
2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: डिजाइन में नया अंदाज
बाइक की ओवरऑल डिजाइन वही शार्प और अग्रेसिव रखी गई है, लेकिन ट्रायम्फ ने इस बार कुछ नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं जिससे इसकी विजुअल अपील और भी ज्यादा हो गई है। अब ग्राहक तीन कलर स्कीम में से चुन सकते हैं - एक ऑल-ब्लैक स्लीक लुक, दूसरा ग्रे और रेड का स्पोर्टी कॉम्बिनेशन, और तीसरा ग्रे कलर में येलो हाइलाइट्स के साथ। साथ ही, नए अलॉय व्हील्स भी लगाए गए हैं, जो पिछले मॉडल से हल्के हैं। जिससे बाइक की हैंडलिंग और बेहतर हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Delhi Vehicle Policy: दिल्ली की वाहन नीति की वजह से 65 लाख की लैंड रोवर बिकी सिर्फ 8 लाख में, जानें पूरा मामला

2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: फीचर्स में मिला हाईटेक टच
2025 मॉडल में सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी में किया गया है। अब व्हीली कंट्रोल (पिछले पहिए के उठने की रोकथाम) को ट्रैक्शन कंट्रोल से अलग कर दिया गया है। जिससे अनुभवी राइडर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन का मौका मिलता है। पहली बार, बाइक में स्टेयरिंग डैम्पर भी लगाया गया है जिससे तेज स्पीड पर या टाइट टर्न्स में बाइक ज्यादा स्टेबल रहती है।
इसके अलावा, ओहलिन्स सस्पेंशन सिस्टम को भी नए EC3 इलेक्ट्रॉनिक यूनिट्स में अपग्रेड किया गया है। जो ऑन-द-फ्लाई यानी चलते समय भी सस्पेंशन सेटिंग्स को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। ये भारतीय सड़कों के लिहाज से पहले से ज्यादा सटीक और आरामदायक हैं।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: सरकार ने 50 प्रतिशत तक घटाया टोल टैक्स, इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल्स

2025 Triumph Speed Triple 1200 RS: हार्डवेयर में ग्रिप और कंट्रोल में सुधार
नए मॉडल में अब पिरेली सुपरकोरसा V3 टायर्स लगाए गए हैं। जो पहले वाले मेटजेलर रेसटेक RR टायर्स की जगह लेंगे। हालांकि टायर का साइज वही रखा गया है। फ्रंट में 120/70-ZR17 और रियर में 190/55-ZR17, लेकिन नए टायर बेहतर ग्रिप और ट्रैक पर भी शानदार परफॉर्मेंस का वादा करते हैं।
यह भी पढ़ें - 2026 Triumph Rocket 3 R: नई ट्रायम्फ रॉकेट 3 स्टॉर्म सीरीज का ग्लोबल डेब्यू, दुनिया की सबसे बड़ी इंजन वाली बाइक