फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Lexus LX 500d luxury SUV launched in India Know Price Features Specifications Details

2025 Lexus LX 500d: लेक्सस LX 500d शानदार अपडेट्स और नए वेरिएंट के साथ लॉन्च, जानें करोड़ों की कार की खूबियां

Thu, 06 Mar 2025 03:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

Lexus (लेक्सस) ने भारत में अपनी नई और अपडेटेड LX 500d एसयूवी लॉन्च कर दी है। इस गाड़ी को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किया गया था और अब इसे कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा गया है।

विज्ञापन
2025 Lexus LX 500d luxury SUV launched in India Know Price Features Specifications Details
2025 Lexus LX 500d luxury SUV - फोटो : Lexus

विस्तार

Lexus (लेक्सस) ने भारत में अपनी नई और अपडेटेड LX 500d एसयूवी लॉन्च कर दी है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस गाड़ी को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किया गया था और अब इसे कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इच्छुक ग्राहक इस लग्जरी एसयूवी की बुकिंग अब कर सकते हैं।
विज्ञापन

2025 Lexus LX 500d के नए वेरिएंट्स
नई Lexus LX 500d को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। पहला LX 500d Urban जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रखी गई है। दूसरा, LX 500d Overtrail , जो कि ज्यादा दमदार और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं वाली वेरिएंट है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये से कछ ज्यादा है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस
Lexus LX 500d 2025 मॉडल ब्रांड की इकलौती डीजल एसयूवी है। इसमें 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 4000 RPM पर 304 bhp की पावर और 1600-2600 RPM के बीच में 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

इस SUV में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो एक्टिव हाइट कंट्रोल और एडाप्टिव वेरिएबल सस्पेंशन के साथ आता है। जिससे कार की राइड क्वालिटी और ऑफ-रोडिंग क्षमता बेहतर होती है।
विज्ञापन

2025 Lexus LX 500d luxury SUV launched in India Know Price Features Specifications Details
2025 Lexus LX 500d luxury SUV - फोटो : Lexus
दमदार फीचर्स से लैस
2025 Lexus LX 500d में इस बार फीचर्स को और भी ज्यादा एडवांस्ड बनाया गया है। इसमें नया लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+3.0 शामिल किया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस सेफ्टी सिस्टम में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मौजूद है, जिसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग, सेफ एग्जिट असिस्ट, लेन डिपार्चर असिस्ट और ऑटो हाई बीम जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सभी तकनीकें कार को ज्यादा सुरक्षित और ड्राइवर के लिए सुविधाजनक बनाती हैं।

इसके अलावा, लेक्सस ने नई लेक्सस कनेक्ट टेक्नोलॉजी भी पेश की है, जिसे भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इस तकनीक के तहत अब गाड़ी में SOS कॉल अलर्ट और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, इसमें रिमोट लॉक/अनलॉक, इंजन स्टार्ट/स्टॉप, पावर विंडो कंट्रोल और इम्मोबिलाइजेशन जैसी रिमोट फंक्शनलिटी भी दी गई है। इसके अलावा, "फाइंड माई कार" फीचर, वाहन ट्रैकिंग, चोरी अलार्म और व्हीकल हेल्थ स्टेटस जैसे नई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कार का इंटीरियर पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इसमें आगे की सीटों में मसाजर का फीचर जोड़ा गया है, जिससे सफर और भी ज्यादा आरामदायक बन जाता है।

लेक्सस इंडिया की उम्मीदें
लेक्सस इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट, तनमय भट्टाचार्य ने लॉन्च पर कहा, "LX को हमेशा एक नई पहचान देने के लिए रीडिजाइन किया गया है, जिससे यह एक अलग ही स्तर का ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। यह लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है। नए फीचर्स जैसे लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+3.0 और लेक्सस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ, यह एसयूवी न सिर्फ ज्यादा सुरक्षित बल्कि कनेक्टेड भी है। हमें खुशी है कि हमारे ग्राहक इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, और हमें पूरा भरोसा है कि यह एसयूवी उनकी उम्मीदों से भी बढ़कर अनुभव देगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed