फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Ducati Panigale V4 Superbike Launched In India Know Price Features Specifications Details

2025 Ducati Panigale V4: 2025 डुकाटी पैनिगेल V4 सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Wed, 05 Mar 2025 07:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 07:52 PM IST
सार

Ducati Panigale V4 भारत में CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट)रूट के जरिए आती है। 2025 मॉडल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार बाइक को नया चेसिस, नया स्विंगआर्म और अपग्रेडेड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम दिया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी बेहतरीन हो गई है।

विज्ञापन
2025 Ducati Panigale V4 Superbike Launched In India Know Price Features Specifications Details
2025 Ducati Panigale V4 - फोटो : Ducati

विस्तार

Ducati (डुकाटी) ने अपनी शानदार सुपरबाइक 2025 Ducati Panigale V4 (2025 डुकाटी पैनिगेल V4) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक भारत में दो वेरिएंट्स – स्टैंडर्ड और S में उपलब्ध है। कंपनी ने इनकी कीमतें क्रमशः करीब 30 लाख रुपये और करीब 37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी हैं। यह बाइक भारत में CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) रूट के जरिए आती है और इसकी पहली खेप पूरी तरह बिक चुकी है। अब अधिकृत डीलरशिप्स उन ग्राहकों को डिलीवरी देना शुरू करेंगी, जिन्होंने पहले से बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

Ducati Panigale V4 S और स्टैंडर्ड वेरिएंट में क्या फर्क है?
Panigale V4 S और स्टैंडर्ड वेरिएंट में सबसे बड़ा अंतर सस्पेंशन हार्डवेयर का है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में फुली एडजस्टेबल शोवा बीपीएफ 43 mm फ्रंट फोर्क्स और फुली एडजस्टेबल सैच्स रियर सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, S वेरिएंट में ओहलिन्स एनपीएक्स फ्रंट और ओहलिन्स टीटीएक्स36 रियर सस्पेंशन मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

दूसरा बड़ा अंतर व्हील्स का है। V4 S वेरिएंट में फोर्ज्ड एल्युमिनियम व्हील्स दिए गए हैं, जो बाइक का वजन कम करने में मदद करते हैं। इसकी वजह से V4 S का वजन 187 किलोग्राम है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट से 4 किलोग्राम हल्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 Ducati Panigale V4 Superbike Launched In India Know Price Features Specifications Details
2025 Ducati Panigale V4 - फोटो : Ducati
ब्रेकिंग सिस्टम कैसा है?
Ducati Panigale V4 में ब्रेम्बो के हायप्योर कैलिपर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। ये पुराने ब्रेकिंग सिस्टम से हल्के हैं और इनमें नए पैड रिटेंशन सिस्टम के साथ बेहतर वेंटिलेशन दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग और भी शानदार हो जाती है। 

इसके अलावा, ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार ब्रेक कैलिपर्स के रंग भी चुन सकते हैं। ये लाल, पीले, काले और गोल्डन रंगों में उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन

इंजन पावर और परफॉर्मेंस
2025 Ducati Panigale V4 में 1,103cc का Desmosedici Stradale V4 (डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल वी4) इंजन दिया गया है, जो अब यूरो5+ एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 13,500 rpm पर 214 bhp की पावर और 11,250 rpm पर 120 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड तौर पर मौजूद है, जिससे गियर शिफ्टिंग बिना क्लच दबाए बेहद स्मूद होती है। 

2025 Ducati Panigale V4 Superbike Launched In India Know Price Features Specifications Details
2025 Ducati Panigale V4 - फोटो : Ducati
2025 Ducati Panigale V4: डिजाइन में हुए क्या बदलाव
डुकाटी का कहना है कि नई Panigale V4 का डिजाइन पुरानी 916 Panigale से प्रेरित है। इसके चलते 916 की कुछ क्लासिक लाइनें 7वीं जेनरेशन की Panigale में भी देखने को मिलती हैं। बाइक का बॉडीवर्क पूरी तरह नया है और अब इसमें विंगलेट्स और डायमंड-शेप्ड फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके अलावा, इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप लगाए गए हैं, जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं।

2025 Ducati Panigale V4: चेसिस में किए गए नए बदलाव
नई Panigale V4 के फ्रेम और स्विंगआर्म को अपडेट किया गया है, जिससे बाइक की लेट्रल स्टिफनेस (साइड फ्लेक्सिबिलिटी) को कम किया गया है। हालांकि, पारंपरिक बाइक लवर्स को यह बदलाव कुछ खास पसंद नहीं आया, क्योंकि डुकाटी ने सिंगल-पीस स्विंगआर्म को हटाकर डबल-साइडेड हौलो स्विंगआर्म दे दिया है। लेकिन कंपनी का दावा है कि नया स्विंगआर्म ज्यादा स्थिरता, बेहतर मैकेनिकल ग्रिप और शानदार ट्रैक्शन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed