{"_id":"66d326e929994f081c02b009","slug":"2024-royal-enfield-classic-350-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2024 Royal Enfield Classic 350: नई 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 हुई लॉन्च, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2024 Royal Enfield Classic 350: नई 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 हुई लॉन्च, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स
Sat, 31 Aug 2024 07:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:51 PM IST
सार
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने भारतीय बाजार में 2024 Classic 350 (2024 क्लासिक 350) को लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने भारतीय बाजार में 2024 Classic 350 (2024 क्लासिक 350) को 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं इसके टॉप-एंड वर्जन की कीमत 2.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अपडेटेड मोटरसाइकल में मौजूदा मैकेनिकल कंपोनेंट्स को बनाए रखते हुए नए कलर ऑप्शन और अतिरिक्त इक्यूप्मेंट्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने एलान किया है कि नई 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बुकिंग और टेस्ट राइड्स 1 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
क्या है इसमें नया
रॉयल एनफील्ड ने पांच वेरिएंट में सात नए कलर स्कीम पेश की हैं। जिसमें हेरिटेज (मद्रास रेड और जोधपुर ब्लू), हेरिटेज प्रीमियम (मेडलियन ब्रॉन्ज़), सिग्नल (कमांडो सैंड), डार्क (गन ग्रे और स्टेल्थ ब्लैक) और क्रोम (एमराल्ड) जैसे रंग शामिल हैं।

नए फीचर्स हुए शामिल
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कई कुशल फीचर्स शामिल किए गए हैं। जिनमें एलईडी हेडलैंप्स, एक एलईडी पायलट लैंप, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर एक गियर पोजिशन इंडिकेटर और एक टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। इस सभी फीचर्स के साथ यह बाइक अपने खास सुंदरता और कैरेक्ट को बनाए रखती है। इसके अलावा, प्रीमियम वेरिएंट-एमराल्ड और डार्क सीरीज-एडजस्टेबल लीवर और एलईडी टर्न सिग्नल के अलावा ट्रिपर पॉड से लैस होंगी।

कर सकेंगे पर्सनलाइज
ब्रांड ने एक विशेष ऑफर का भी एलान किया है। जहां पहले कुछ ग्राहक बीस्पोक डिजाइन स्टूडियो सर्विस, रॉयल एनफील्ड फैक्टरी कस्टम प्रोग्राम के साथ अपनी क्लासिक 350 को पर्सनलाइज कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यह सर्विस इंडस्ट्री में पहली बार शुरू की गई है।

चेन्नई मुफ्त यात्रा का मौका
कंपनी ने एलान किया है कि 1 से 4 सितंबर के बीच नई क्लासिक 350 बुक करने वाले ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड की मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का दौरा करने और उनके कस्टम डिजाइन पर काम करने के लिए चेन्नई की यात्रा जीतने का भी मौका मिलेगा।

इंजन पावर
पावरट्रेनऑप्शंस की बात करें तो, 2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें वही 349cc, सिंगल सिलेंडर जे-सीरीज इंजन मिलना जारी है, जिसे 2021 में इस बाइक पर पेश किया गया था। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 hp का पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग और सस्पेंशन भी इसके मौजूदा मॉडल से लिए गए हैं। इनमें आगे की तरफ 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क के साथ डुअल क्रैडल फ्रेम और पीछे की तरफ प्री-लोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक शामिल हैं। आगे की तरफ 300 mm डिस्क और पीछे की तरफ 270 mm की ब्रेकिंग है। यह सिंगल चैनल और डुअल चैनल ABS दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगा।

कैसे हैं व्हील्स
इसमें 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर व्हील्स लगे रहेंगे, हालांकि एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स सिर्फ टॉप वेरिएंट तक ही सीमित रहेंगे और निचले ट्रिम्स पर विकल्प के रूप में उपलब्ध होंगे।