फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2024 Hero Glamour Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications

2024 Hero Glamour: नई 2024 हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 23 Aug 2024 01:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Glamour (ग्लैमर) मोटरसाइकिल लॉन्च की है।

विज्ञापन
2024 Hero Glamour Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications
Hero Glamour Motorcycle - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Glamour (ग्लैमर) मोटरसाइकिल लॉन्च की है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 83,598 रुपये तय की है। 2024 Hero Glamour दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क - में उपलब्ध है। जिसमें डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 87,598 रुपये (एक्स-शोरूम) है। Hero Glamour में 1200 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

2024 Hero Glamour - नया क्या है?
नए Hero Glamour के साथ सबसे बड़ा अपडेट कलर स्कीम है। 2024 Hero Glamour में एक नया ब्लैक मेटैलिक सिल्वर पेंट स्कीम मिलता है, जो मोटरसाइकल के ओवरऑल डिजाइन को बढ़ाता है। अन्य डिजाइन पहलू समान रहते हैं और कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
Hero Glamour टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमें अलॉय व्हील्स, ड्रम या डिस्क ब्रेक का विकल्प, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइटिंग, फोन चार्जिंग आउटलेट और बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। 2024 Hero Glamour को मिलने वाले हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं है। 
विज्ञापन

कलर ऑप्शंस
इन अपडेटस के साथ, नया Hero Glamour कुल चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। जिसमें कैंडी ब्लेजिंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक, ब्लैक मेटैलिक सिल्वर और स्पोर्ट्स रेड-ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। 

इंजन पावर
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, 2024 Hero Glamour में 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 10.72 bhp का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में Hero Glamour अपने सेगमेंट में Honda Shine 125 (होंडा शाइन 125) से सीधे मुकाबला करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed