फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2024 Electric Two Wheeler Sales Growth Ola TVS Top Performance India FADA Report

FADA: 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, ओला और टीवीएस सबसे आगे

Fri, 10 Jan 2025 09:48 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 09:48 PM IST
सार

भारत में 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) की बिक्री ने 33.48% की बढ़त के साथ 11,48,529 यूनिट्स का आंकड़ा छुआ। आइए जाते हैं देश में कैसी रही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री।

विज्ञापन
2024 Electric Two Wheeler Sales Growth Ola TVS Top Performance India FADA Report
Ola Electric Scooter - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) बाजार तेजी से बढ़ रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कुल रिटेल बिक्री 11,48,529 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो 2023 की 8,60,420 यूनिट्स की तुलना में 33.48% की वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। आइए, इस क्षेत्र के अहम आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2024 Electric Two Wheeler Sales Growth Ola TVS Top Performance India FADA Report
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
ओला इलेक्ट्रिक ने बनाया दबदबा
ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज ने 4,07,559 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी। कंपनी की बिक्री 2023 में बेची गई 2,67,378 यूनिट्स की तुलना में 52.43% अधिक रही।

टीवीएस मोटर कंपनी रही दूसरे स्थान पर
टीवीएस मोटर कंपनी ने 2,20,521 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2023 की 1,66,580 यूनिट्स की तुलना में 32.38% की वृद्धि है।

बजाज ऑटो की तेज़ रफ्तार
बजाज ऑटो ग्रुप ने 1,93,475 यूनिट्स की बिक्री के साथ 151.95% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। 2023 में यह आंकड़ा 76,792 यूनिट्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 Electric Two Wheeler Sales Growth Ola TVS Top Performance India FADA Report
Hero Electric Scooter Showroom - फोटो : X/@Hero_Electric
अन्य मुख्य प्रदर्शनकर्ता
  • एथर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने 1,26,174 यूनिट्स की बिक्री करते हुए 20.47% की वृद्धि दर्ज की।
  • हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने 43,695 यूनिट्स की बिक्री के साथ 292.20% की शानदार वृद्धि दर्ज की। 2023 में यह आंकड़ा 11,141 यूनिट्स था।
  • ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 35,057 यूनिट्स बेचकर 45.82% की वृद्धि हासिल की।

गिरावट का सामना करने वाले ब्रांड
चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड की 2024 में केवल 4 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 2023 में 4,851 यूनिट्स बिकी थीं। इस दौरान कंपनी ने 99.92% की गिरावट दर्ज की। वहीं, ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड ने 6,102 यूनिट्स की बिक्री की, जो 61.42% की गिरावट को दर्शाता है।

अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं की बिक्री में भी 62.73% की गिरावट आई। जहां 2024 में 58,615 यूनिट्स बिकीं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 1,57,251 यूनिट्स था। इस दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार हिस्सा 2023 में 5.0% से बढ़कर 2024 में 6.1% हो गया, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि और ग्रीन मोबिलीटी की ओर झुकाव को दर्शाता है।

इन आंकड़ों में तेलंगाना (TS) के डेटा को शामिल नहीं हैं। फाडा की यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 तक 1,434 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में से 1,373 से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed