फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2023 Harley-Davidson Pan America 1250 Special launched in India Know Price and Features

Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल हुई लॉन्च, जानें इस एडवेंचर टूरर की कीमत और खूबियां

Fri, 07 Apr 2023 09:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
2023 Harley-Davidson Pan America 1250 Special launched in India Know Price and Features
2023 Harley Davidson Pan America 1250 Special - फोटो : Harley Davidson
Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने भारत में अपना 2023 मॉडल ईयर लाइनअप रोलआउट कर दिया है। कंपनी की लॉन्च होने वाली लेटेस्ट मोटरसाइकिल अपडेटेड Pan America 1250 (पैन अमेरिका 1250) एडवेंचर टूरर है। 2023 Harley-Davidson Pan America 1250 (2023 हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250) मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपये है और इसे अभी सिर्फ टॉप-ऑफ-द-लाइन स्पेशल ट्रिम में पेश किया गया है। पैन अमेरिका 1250 के स्टैंडर्ड वैरिएंट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि नए मॉडल ईयर के लिए 2023 हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल में काफी हद तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। यह ADV अलॉय व्हील्स और स्पोक व्हील ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। स्पोक व्हील वर्जन में ट्यूबलेस टायर मिलता है और इसकी कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा है। मोटरसाइकिल के डुअल-टोन कलर ऑप्शन के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


इंजन पावर
पावरट्रेन की बात की जाए तो, 2023 हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल में वही 1,252 सीसी वी-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 8,750 आरपीएम पर 151 बीएचपी और 6,750 आरपीएम पर 128 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
एडवेंचर टूरर को लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़ा ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं। बाइक में तीन कस्टमाइज करने वाले मोड के साथ पांच राइडिंग मोड्स भी हैं।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन के लिए 47 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स दिया गया है, जिसमें पैनएम 1250 स्पेशल को पीछे इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट करने वाले सेमी-एक्टिव मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग परफॉरमेंस रेडियल माउंटेड मोनोब्लॉक, फ्रंट में फोर-पिस्टन कैलिपर्स और रियर में फ्लोटिंग, सिंगल-पिस्टन कैलिपर से आता है। बाइक में एडेप्टिव राइड हाइट, एन्हांस्ड लिफ्ट मिटिगेशन, टीपीएमएस, हिल होल्ड और भी बहुत कुछ है।


मुकाबला
2023 हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल का मुकाबला BMW R 1250 GS (बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस), Ducati Multistrada V4 (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4), Triumph Tiger 1200 (ट्रायम्फ टाइगर 1200) और Honda Africa Twin (होंडा अफ्रीका ट्विन) से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed