{"_id":"61efaa2999cc8927c046470f","slug":"2022-cbr650r-launched-in-india-honda-motorcycle-and-scooter-india-launches-honda-cbr650r-2022-price-colours-specifications-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda CBR650R 2022: होंडा ने भारत में लॉन्च की नई 2022 सीबीआर650आर बाइक, बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda CBR650R 2022: होंडा ने भारत में लॉन्च की नई 2022 सीबीआर650आर बाइक, बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 25 Jan 2022 01:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:13 PM IST
सार
Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने नई 2022 CBR650R (2022 सीबीआर650आर) मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Honda CBR650R 2022
- फोटो : Honda Motorcycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिडलवेट स्पोर्ट्स बाइक कैटेगरी में भारतीय राइडिंग कम्युनिटी के जोश को और बढ़ाते हुए Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया) ने नई 2022 CBR650R (2022 सीबीआर650आर) मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। यह नया मॉडल सीकेडी (कम्पलीटली नॉक्ड डाउन) यूनिट के तौर पर भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे होंडा के एक्सक्लूसिव बिगविंग टॉपलाइन शोरूम के जरिए बुक किया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि बेजोड़ परफॉर्मेंस और स्टाइल वाली 2022 CBR650R अपने क्लासिक फास्ट ‘पिक-अप’ और हार्ड हिटिंग एवं शानदार टॉप एंड रेंज के साथ युवा राइडरों को लुभाने का वादा करती है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
आराम और शानदार लुक के बीच बेहतरीन तालमेल बनाते हुए 2022 सीबीआर650आर नए ओरेंज हाईलाइट्स (मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर) और नए स्पोर्टी ग्राफिक्स (ग्रांड प्रिक्स रेड कलर के साथ) आती है। नए अपर एवं लोवर फेयरिंग्स, मस्कुलेरिटी के साथ स्लिम लाईनों का बेहतरीन संयोजन प्रतीत होते हैं, वहीं सीट युनिट रियर एंड को कॉम्पैक्ट और छोटा लुक देती है।
विज्ञापन
पावर और परफॉर्मेंस
नई 2022 CBR650R मोटरसाइकिल में 649cc, DOHC 16-वॉल्व का इंजन मिलता है। यह इंजन 12,000 rpm पर 64 kw का पावर और 8,500 rpm पर 57.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कलर ऑप्शन
2022 CBR650R बाइक को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। यह बाइक मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक और ग्रांड प्रिक्स रेड कलर में उपलब्ध है।
कीमत और उपलब्धता
2022 CBR650R बाइक की गुरूग्राम में एक्स-शोरूम कीमत 9,35,427 रुपये रखी गई है। होंडा ने अपने एक्सक्लूसिव प्रीमियम डीलरशिप्स- गुरूग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बैंगलुरू (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोची (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) में बिगविंग टॉपलाइन पर 2022 CBR650R मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है।
कंपनी की उम्मीदें
इस मौके पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट एवं सीईओ, अत्सुशी ओगाता ने कहा, "सीबीआर650आर का पावरफुल इंजन आरआर मशीन की तरह जबरदस्त जोश और स्पोर्टी परफॉर्मेंस देती है। 2022 सीबीआर650आर के साथ, उपभोक्ता मिडलवेट मोटरसाइकल पर राइडिंग के वास्तविक रोमांच का अनुभव पा सकेंगे।"
नए 2022 मॉडल के लॉन्च पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "सीबीआर650आर हमेशा से नए और अनुभवी राइडरों को राइडिंग का जोशीला अनुभव प्रदान करती रही है। स्ट्राइप्स कलर में किए गए दिलचस्प बदलाव नई सीबीआर650आर के एरोडायनामिक्स को शानदार बनाते हैं और इसे अल्ट्रा-शार्प अपील देते हैं।"