फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 Triumph Street Scrambler launched in india know price features engine specifications top speed

2021 Triumph Street Scrambler: दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुई नई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 12 Oct 2021 12:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 12:46 PM IST
सार

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल) ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2021 Street Scrambler (2021 स्ट्रीट स्क्रैम्बलर) बाइक लॉन्च कर दी है। जानें इसकी खासियतें। 

विज्ञापन
2021 Triumph Street Scrambler launched in india know price features engine specifications top speed
2021 Triumph Street Scrambler - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल) ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2021 Street Scrambler (2021 स्ट्रीट स्क्रैम्बलर) बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर न्यू जेनरेशन मॉडल की शुरुआती कीमत 9.35 लाख रुपये तय की है। इसके साथ ही दोपहिया वाहन निर्माता ने मंगलवार 12 अक्तूबर से नई Triumph Street Scrambler बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इंजन और पावर
2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में एक बेहतर 900cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन यूरो 5 / BS6 मानदंडों के अनुरूप है। यह इंजन 7,250 rpm पर 65 bhp का अधिकतम पावर और 3,250 rpm पर 80 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटे तक सीमित है।
विज्ञापन


कलर स्कीम
न्यू जेनरेशन स्ट्रीट स्क्रैम्बलर को तीन नए कलर स्कीम में पेश किया गया है। इसमें जेट ब्लैक, अर्बन ग्रे और मैट आयरनस्टोन के साथ-साथ एक डुअल-टोन मैट खाकी पेंट स्कीम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राइडिंग मोड्स
इंजन की परफॉर्मेंस काफी दमदार है। यह बाइक तीन राइडिंग मोड्स के साथ आती है - रोड, रेन, ऑफ-रोड। इसके साथ-साथ बाइक में स्विचेबल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक भी होंगे। जहां फ्रंट व्हील पर कैलिपर ब्रेम्बो का है, वहीं रियर व्हील कैलिपर निसान से लिया गया है। 


फीचर्स
2021 ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर की कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर एफिशिएंट एलईडी रियर लाइट्स, की-फोब इनकॉर्पोरेटेड इम्मोबिलाइजर और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, ट्रिप कंप्यूटर और टॉर्क असिस्ट क्लच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed