फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 Ducati Streetfighter V4 launched in india Ducati Streetfighter V4 price in india ducati streetfighter v4 specifications

2021 Ducati Streetfighter V4: भारत में डुकाटी की दमदार हाइपर-नेकेड बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 13 May 2021 03:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 May 2021 03:47 PM IST
सार

लंबे समय के इंतजार के बाद, डुकाटी ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित 2021 Streetfighter V4 (2021 स्ट्रीटफाइटर वी4) हाइपर-नेकेड मोटरसाइकिल लॉन्च की है।

विज्ञापन
2021 Ducati Streetfighter V4 launched in india Ducati Streetfighter V4 price in india ducati streetfighter v4 specifications
2021 Ducati Streetfighter V4 - फोटो : Ducati

विस्तार

लंबे समय के इंतजार के बाद, डुकाटी ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित 2021 Streetfighter V4 (2021 स्ट्रीटफाइटर वी4) हाइपर-नेकेड मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने बाइक को दो वेरिएंट्स में उतारा है। एक बेस वेरिएंट और दूसरा Streetfighter V4 S वेरिएंट। जानते हैं इस बाइक की अहम बातें। 
विज्ञापन

दमदार इंजन

इस हाइपर-नेकेड डुकाटी के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसे Desmosedici Stradale V4 इंजन दिया गया है। यह इंजन Panigale V4 से लिया गया है। यह 1,103cc, 4-सिलेंडर (V4), लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 12,750 rpm पर 205 bhp का अधिकतम पावर और 11,500 rpm पर 123 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें एक स्लिपर और एक असिस्ट क्लच और एक क्विक-शिफ्टर भी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर लुक और ब्रेकिंग

डुकाटी के नेकेड शॉटगन बाइक के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलाइट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयरोडायनामिक विंगलेट और दमदार एर्गोनॉमिक्स शामिल हैं। बाइक में ब्रेकिंग के लिए दोनों ट्रिम्स में एक जैसे फ्रंट में ट्विन 330 mm डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल 245 mm रोटर ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

अलग-अलग फीचर्स

बाइक के दोनों वेरिएंट्स एक जैसे मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस पर आधार पर आते हैं। लेकिन दोनों वेरिएंट्स में फर्क करने के लिए इनमें अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। बाइक के बेस ट्रिम में शोवा BPF फ्रंट फोर्क्स और रियर में सैच्स मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सैच्स स्टीयरिंग डैम्पर मिलता है। जबकि बाइक के प्रीमियम S वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक-एडजस्टेबल ओह्लिंस NIX30 फ्रंट फॉर्क्स, ओह्लिंस TTX36 रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन और ओह्लिंस स्टीयरिंग डैम्पर मिलता है। 

रंग और कीमत

डुकाटी ने 2021 स्ट्रीटफाइटर बाइक को दो रंगों के साथ पेश किया है। इनमें डार्क स्टेल्थ और डुकाटी रेड रंग शामिल हैं। डार्क स्टील्थ की कीमत 23.19 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसके बेस मॉडल की कीमत 19.99 लाख रुपये रखी है। वहीं हाई-स्पेक Streetfighter V4 S वेरिएंट की कीमत 22.99 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 

मुकाबला

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Streetfighter V4 का मुकाबला KTM 1290 Super Duke R (केटीएम 1290 सुपर ड्यूक आर), Yamaha MT-10 (यामाहा एमटी-10), Kawasaki Z H2 (कावासाकी जेड एच2), Aprilia Tuono V4 (अप्रिलिया टूनो वी4) और BMW S1000R (बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर) जैसी बाइक्स के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed