{"_id":"5ce53ae3bdec22072b5a60eb","slug":"2019-renault-triber-to-be-unveiled-in-19-june-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Ertiga को चुनौती देने Renault की Triber अगले महीने देगी दस्तक, जानिये कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Ertiga को चुनौती देने Renault की Triber अगले महीने देगी दस्तक, जानिये कीमत
Wed, 22 May 2019 05:35 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 22 May 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Renault Triber
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Renault अपनी नई MPV ‘Triber’ का ग्लोबल डेब्यू 19 जून को करने जा रही है। और इसका सीधा मुकाबला मारुति की अर्टिगा से होगा। Triber को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया और हाल ही में इसका टीजर भी पेश हुआ है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास होगा इस नई MPV में...
विज्ञापन
नए प्लेटफार्म पर होगी बेस्ड
नई कॉम्पैक्ट कार Renault India के नए मॉडिफाइड वर्जन Kwid के CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई Renault Triber भारत में इस साल के दूसरी छमाही तक लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कंपनी इसे दिवाली के आस-पास लॉन्च कर सकती है। Renault India अपनी Triber को Kwid और SUV के बीच पॉजिशन करेगी। बाजार में आने के बाद यह Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर देगी।
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट डिजाइन
लीक हुई तस्वीर से यह भी पता चलता है कि नई Triber में पर्याप्त व्हीलबेस और छोटे ओवरहैंग्स भी देखने को मिलेंगे। इसका बाहरी डिजाइन कॉम्पैक्ट तो जरूर होगा, लेकिन इसमें भीतर काफी जगह मिलेगी। इसका कैबिन कैसा होगा इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि कार का कैबिन मॉडर्न डिजाइन में होगा। इसके अलावा इसमें टच स्क्रीन इन्फोटेमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
संभावित कीमत
MPV सेगमेंट में रेनो ने लॉजी को लॉन्च किया था, लेकिन यह गाड़ी बहुत ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई, कंपनी नई Triber के जरिये क्विड और डस्टर के बीच के गैप को पूरा करने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि नई Triber की कीमत मारुति अर्टिगा से कम हो सकती है। कंपनी इसे 5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है।