Bajaj की नई CT 110 बाइक खरीदने की ये हैं 5 बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Auto की नई CT 110 बाइक डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। हालांकि कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर इस बाइक को लांच नहीं किया, लेकिन इस बाइक से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। नई CT 110 दो वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें कई बदलाव भी किये हैं। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला Hero HF Deluxe और TVS Sport है। चलिए आपको बताते हैं इस बाइक को खरीदने के 5 बड़े कारण।
1. दमदार इंजन
नई CT 110 बाइक अब 115cc DTS-i इंजन लगाया है, जो 8.6bhp की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा बाइक में 4-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यही इंजन फिलहाल प्लेटिना में भी लगाया जा रहा है। नया इंजन लगाने के बाद CT 110 अब पहले से ज्यादा दमदार हो चुकी है और साथ ही इसमें अब आपको बेहतर माइलेज भी मिलेगी।
2. कीमत
नई CT 110 दो वेरिएंट में आएगी, जिसमें एक किक-स्टार्ट वर्जन और दूसरा सेल्फ स्टार्ट वर्जन होगा। किक-स्टार्ट वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 37,997 रुपये रखी है, जबकि इसके सेल्फ-स्टार्ट वेरियंट की कीमत 44,352 रुपये रखी है।
3.आरामदायक राइड सस्पेंशन
बेहतर और आरामदायक राइड के लिए नई Bajaj CT 110 में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। जबकि इसके रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। खराब रास्तों पर ये सस्पेंशन बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे राइडर के साथ पीछे बैठे यात्री को कोई दिक्कत नहीं होती।
4. असरदार ब्रेकिंग
हालांकि बजाज ने इस बाइक में डिस्क ब्रेक तो नहीं दिये हैं, इसमें एंटी-स्किड (Anti Skid) ब्रेकिंग सिस्टम दिया है, जिससे काफी असरदार ब्रेकिंग मिलती है। 125cc कम इंजन वाली ज्यादातर बाइक्स में एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
स्पोर्टी लुक्स
बजाज ने नई CT 110 में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किये हैं। इसके फ्यूल टैंक पर पैड्स लगाए हैं, यह ठीक वैसे ही नजर आते हैं, जैसे TVS Radeon में देखने को मिलते हैं। इससे बाइक का लुक ज्यादा स्पोर्टी लगता है। कंपनी लाइनअप में यह बाइक CT 100 और Platina 100 के बीच जगह लेगी। कंपनी ने उन लोगों को ध्यान में रख कर यह बाइक लॉन्च की है, जिनका बजट तो कम होता है, लेकिन उन्हें पावरफुल परफॉरमेंस बाइक चाहिये।