फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   149 pc surge in cases of mobile phone use while driving

Auto News: ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल के मामलों में 149 फीसदी का इजाफा, दर्ज हुए इतने केस

Sun, 28 Apr 2024 04:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 28 Apr 2024 04:47 PM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि इस साल ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल 149 फीसदी तक बढ़ गया है। इससे ट्रैफिक मामलों के अपराध के मामलों में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
149 pc surge in cases of mobile phone use while driving
Auto News - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़क पर वाहन चलाते वक्त काफी लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। बीते कुछ समय से सड़क हादसों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी जानकारी साझा की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले इस साल ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल के मामले में 149 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

अभी तक इतने मामले हुए दर्ज

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए ये आंकड़े बताते हैं कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल कानून के उल्लंघन को दर्शाता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये आंकड़ा 1 जनवरी से 15 अप्रैल 2024 के बीच का है। इस अवधि के दौरान 15,846 मोटर चालकों ने ये अपराध किया। वहीं, बीते साल 2023 में 6,369 मामले दर्ज हुए थे। ऐसे में इसमें काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रैफिक सर्कल पर हुए सबसे अधिक चालान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में देखा गया है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बुरे तरीके से बढ़ा है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले सभी लोगों की सुरक्षा एक गहरी चिंता का विषय बन गया है। पुलिस द्वारा दिल्ली के शीर्ष दस ट्रैफिक सर्कल का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 2024 में सबसे ज्यादा चालान किया है। इसमें डिफेंस कॉलोनी, पंजाबी बाग, करोल बाग, सफदरजंग एनक्लेव समेत अन्य ट्रैफिक सर्कल शामिल है। 

विज्ञापन

पुलिस चला रही है जागरुकता अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वह जनता के बीच लगातार ड्राइविंग के दौरान मोटर नियमों को लेकर जागरुकता अभियान चलाती रहती है। साथ ही लोगों को शिक्षित करते हैं कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह सड़क पर लोगों की सुरक्षा बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed