फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   100cc vs 125cc Bikes, Which Engine Capacity Best suited Your Daily use?

100cc या 125cc: रोजाना इस्तेमाल के लिए कौन सी बाइक है बेहतर? जानें दोनों की माइलेज, पावर व फीचर्स का पूरा गणित

Tue, 22 Sep 2026 03:01 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 22 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

रोज ऑफिस आने-जाने के लिए नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन 100cc और 125cc के बीच कंफ्यूज हैं? तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। आइए जानते हैं इन दोनों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सी बाइक बेस्ट चॉइस हो सकती है।
 

विज्ञापन
100cc vs 125cc Bikes, Which Engine Capacity Best suited Your Daily use?
100cc और 125cc बाइक्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले कम्यूटर राइडर्स के लिए सही इंजन क्षमता वाली बाइक चुनना हमेशा एक बड़ा सवाल होता है। बजट और रोज की जरूरतों को देखते हुए खरीदार अक्सर 100cc और 125cc सेगमेंट के बीच असमंजस में पड़ जाते हैं। बढ़ती पेट्रोल कीमतों और भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक के बीच कुछ लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा माइलेज सबसे जरूरी होता है, जबकि कुछ राइडर्स माइलेज के साथ बेहतर पिकअप, मॉडर्न फीचर्स और आरामदायक राइडिंग चाहते हैं।

विज्ञापन

100cc बाइक्स अपनी अच्छी फ्यूल एफिशियंसी और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती हैं, वहीं 125cc बाइक्स ज्यादा पावर और लंबी दूरी के सफर में बेहतर क्षमता देती हैं। ऐसे में आपके लिए सही बाइक आपकी रोजाना की दूरी, बजट और जरूरत पर निर्भर करती है।
विज्ञापन


100cc बाइक किसके लिए सही मानी जाती है?

  • 100cc इंजन वाली मोटरसाइकिल उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, जिनकी पहली प्राथमिकता कम खर्च और ज्यादा माइलेज है। यह सेगमेंट खास तौर पर रोजाना शहर में सफर करने वाले राइडर्स के लिए उपयोगी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपका रोजाना रन करीब 20 से 40 किलोमीटर है और आप पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम रखना चाहते हैं, तो 100cc सेगमेंट आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
  • इन बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत और ऑन-रोड लागत आमतौर पर कम होती है। स्पेयर पार्ट्स और सामान्य सर्विसिंग का खर्च भी अपेक्षाकृत कम रहता है।
  • इसके अलावा 100cc बाइक्स का वजन हल्का होने के कारण ट्रैफिक में इन्हें संभालना आसान होता है। तंग गलियों और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी इनसे आसानी से सफर किया जा सकता है।
  • डिलीवरी वर्क या ग्रामीण इलाकों के उबड़-खाबड़ रास्तों पर नियमित इस्तेमाल के लिए भी 100cc मोटरसाइकिलें एक व्यावहारिक विकल्प हो सकती हैं।


125cc बाइक किसके लिए सही?

  • 125cc सेगमेंट उन राइडर्स के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जो माइलेज के साथ थोड़ी ज्यादा पावर, बेहतर पिकअप, आधुनिक फीचर्स और आरामदायक राइड चाहते हैं।
  • जब 100cc बाइक पर दो लोग बैठते हैं, तो चढ़ाई या ओवरटेकिंग के दौरान पावर की कमी महसूस हो सकती है। 125cc इंजन में मिलने वाला अतिरिक्त टॉर्क दो सवारियों के साथ बाइक को चलाने में मदद करता है।
  • साथ ही अगर आपका ऑफिस 40-50 किलोमीटर दूर है या आपको अक्सर बाईपास और हाईवे का इस्तेमाल करना पड़ता है, तो 125cc बाइक ज्यादा उपयोगी हो सकती है। यह 70-80 किमी/घंटे की रफ्तार पर बेहतर स्थिरता दे सकती है। कुछ मॉडलों में 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है, जिससे लंबी राइड ज्यादा आरामदायक हो सकती है।
  • 125cc सेगमेंट में डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, चौड़े टायर और बेहतर सस्पेंशन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह सेगमेंट युवा राइडर्स को भी आकर्षित करता है।


आपके लिए कौन सी बाइक सही?

  • अगर आपकी प्राथमिकता रोजाना का काम निपटाने के साथ ज्यादा बचत और कम मेंटेनेंस है, तो 100 सीसी बाइक आपके लिए व्यावहारिक विकल्प हो सकती है।
  • वहीं, अगर आप थोड़ा ज्यादा बजट खर्च कर सकते हैं और रोजाना के सफर में बेहतर पिकअप, आरामदायक राइडिंग और हाईवे पर बेहतर कॉन्फिडेंस चाहते हैं, तो 125cc बाइक आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है।
  • आखिर में बाइक चुनने से पहले अपनी दैनिक दूरी, अकेले या पिलियन के साथ सफर, शहर या हाईवे इस्तेमाल और बजट को ध्यान में रखना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed