{"_id":"5f798cbf8e052b5b94000675","slug":"your-birth-month-tells-about-your-traits-personality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपके गुण-दोष और स्वभाव के बारे में बताता है आपके जन्म का महीना","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
आपके गुण-दोष और स्वभाव के बारे में बताता है आपके जन्म का महीना
Sun, 04 Oct 2020 02:26 PM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिष में आपके जन्म का महीना और आपका व्यक्तित्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जन्म का महीना आपके स्वभाव, व्यक्तित्व, कद-कांठी, गुण और दोष के अलावा आप पर किस ग्रह का प्रभाव होगा, यह सब बताता है। इसके माध्यम से यह जाना जा सकता है कि आप किस क्षेत्र में अधिक कामयाब होंगे। आइए जानते हैं आपके जन्म का महीना और आपका स्वभाव...
विज्ञापन
जनवरी
जनवरी माह में सूर्य और शनि का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह जन्मे लोग अपने कार्य में जल्दबाजी दिखाते हैं, इसलिए कई बार इन्हें इस लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि इस महीने में जन्मे लोग कला के क्षेत्र में माहिर होते है।
विज्ञापन
फरवरी
फरवरी माह में जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इस महीने जन्मे लोग मेहनती होते हैं। आप कला, वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आप अपने कार्य को बड़ी से आसानी और सरलता से पूरा कर लेते हैं। आप विचारों से रूढ़िवादी होते हैं।
विज्ञापन
मार्च
मार्च के महीने में देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव देखने को मिलता है। इस महीने जन्म लेने वाले परोपकारी होते हैं। आप धर्म के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं। आप अपनी बातों पर अडिग रहते हैं। हालांकि कई बार यही आदत आपके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है।
आपके जन्म का महीना
- फोटो : Social Media
अप्रैल
अप्रैल माह में जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह में जन्मे लोग ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ऐसे लोग खेल-कूद आदि क्षेत्रों में काफी तरक्की करते है। क्रोधी स्वभाव आपका नकारात्मक पक्ष होता है।
मई
मई माह में जन्मे जातकों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। आप कम मेहनत के बावजूद भी उच्च पद पर आसीन हो जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इस माह में जन्मे लोग अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करते हैं, जो कई बार इनके लिए परेशानी बन जाता है।
जून
जून के महीने में जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर सूर्य और चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह में जन्म लेने वाले लोग मनमौजी होते हैं, जिस कारण यह अपने काम का नुकसान स्वयं कर लेते हैं।
जुलाई
जुलाई के महीने में जिन लोगों का जन्म होता है। उनके ऊपर सूर्य देव का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह में जन्मे जातक बड़े ही भावुक और जिद्दी स्वभाव के होते हैं, लेकिन इन लोगों का मन बड़ा ही साफ होता है। किसी के प्रति इनके मन में क्रोध आदि जैसी भावना नही होती है।

आपके जन्म का महीना खोलता है आपके राज
- फोटो : Pixabay
अगस्त
अगस्त के महीने में जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर शुक्र और शनि देव का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह में जन्मे लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ धुमाना इन्हें बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है।
सितंबर
सितंबर माह में जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह जन्मे लोग अपनी लच्छेदार बातों से किसी को भी घुमा सकते हैं। इस माह जन्मे जातक अपनी बुद्धि का बहुत ज्यादा करते है। अपनी फिजूलखर्ची पर इन्हें नियंत्रण रखना चाहिए।
अक्तूबर
जिन लोगों का जन्म अक्तूबर माह में होता है उन जातकों के ऊपर चंद्र देव का प्रभाव देखने को मिलता है। इस महीने जन्मे लोगों का मन भी चन्द्रमा की तरह शीतल रहता है। कला और अभिनय के मामले में इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है।
नवंबर
नवंबर माह में जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इन लोगों को अपनी वाणी पर बड़ा अभिमान होता है। ऐसे लोग मजाक के साथ कटाक्ष करने में महिर माने जाते हैं। अपने फायदे के लिए किसी का उपयोग करना इन्हें भली-भांति आता है।
दिसंबर
दिसंबर माह में जन्म लेने वाले जातकों के ऊपर शुक्रदेव और मंगल देव का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह में जन्मे लोगों को रक्षा के क्षेत्र में बड़ी जल्दी सफल होते हैं। प्रेम और कला के क्षेत्र में आप अधिक रूप से सक्रिय नजर आते हैं।