फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Why the idol of Shani Dev is not kept in the house know the reason

आखिर क्यों घर में नहीं रखी जाती है सूर्य पुत्र शनिदेव की मूर्ति

Fri, 30 Apr 2021 09:33 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 30 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Why the idol of Shani Dev is not kept in the house know the reason
shani dev

हिंदू धर्म में मूर्ति पूजन का विधान है। लोग अपने घरों में भगवान शिव, विष्णु जी,कृष्ण जी, हनुमान जी, माता दुर्गा आदि कई देवी-दवताओं की मूर्तियां रखते हैं परंतु कोई भी अपने घर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं रखता है। शनि सूर्य पुत्र हैं और अन्य देवताओं की तरह उनका भी पूजन किया जाता है लेकिन उनका पूजन केवल मंदिरों में ही किया जाता है। लोग शनि के नाम से ही घबराने लगते हैं। क्या आपको पता है कि शनिदेव की मूर्ति घर में क्यों नहीं रखी जाती है। तो आइए जानते हैं कि शनिदेव की प्रतिमा घर में क्यों नहीं रखी जाती है।

विज्ञापन

Why the idol of Shani Dev is not kept in the house know the reason
shani dev

पौराणिक मान्यता है कि शनिदेव को श्राप मिला हुआ है कि वह जिस भी किसी को देखेंगे उसका अनिष्ट हो जाएगा। यही कारण है कि शनिदेव की दृष्टि से बचने के लिए घर पर उनकी मूर्ति नहीं लगाई जाती है। मंदिर में पूजन करते समय भी शनिदेव की दृष्टि की ओर नहीं देखा जाता है। कभी शनिदेव के एक दम सामने खड़े होकर या फिर उनकी आंखों में आंखे डालकर दर्शन एवं पूजन नहीं करना चाहिए। घर में शनिदेव का स्मरण किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों शनिदेव की दृष्टि अनिष्टकारी मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Why the idol of Shani Dev is not kept in the house know the reason
shani dev

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार शनिदेव भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन थे, उसी समय वहां पर उनकी पत्नी संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर आई लेकिन शनिदेव इतने लीन थे कि लाख प्रयास करने के बाद भी उनका ध्यान नहीं टूटा और उन्होंने अपनी पत्नी की ओर नहीं देखा। इससे शनिदेव की पत्नी अत्यंत क्रोधित हो गई और उन्होंने श्राप दे दिया कि अगर वे अपनी पत्नी को नहीं देख सकते तो उनकी दृष्टि विच्छेदकारक हो जाएगी। इसका मतलब कि वे जिसकी ओर भी देखेंगे उसका अनिष्ट हो जाएगा। इस संबंध में पौराणिक कथा भी मिलती है, जिसके अनुसार गणेश जी का सिर भी शनिदेव की वक्र दृष्टि के कारण धड़ से अलग हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed