फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   wearing metal according to planet is beneficial

ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए इस तरह पहने धातु, प्राप्त होगा लाभ

Sat, 18 Sep 2021 07:40 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
wearing metal according to planet is beneficial
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

ज्योतिष के नौ ग्रह बताए गए हैं। हर ग्रह का अपना महत्व और अलग प्रभाव होता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की बदलती स्थिति से हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। यदि ये ग्रह अनुकूल स्थिति में होते हैं तो हमारे जीवन में खुशहाली बनी रहती है तो वहीं ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण जीवन में समस्याएं आने लगती है। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह का किसी न किसी धातु पर आधिपत्य होता है, हर धातु हर व्यक्ति के लिए सही नहीं मानी जाती है तो वहीं यदि आप कुंडली में ग्रहों के अनुसार धातु धारण करते हैं तो ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। जिससे आपके जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं किस व्यक्ति के लिए कौन सी धातु सही रहती है। 

विज्ञापन

 

wearing metal according to planet is beneficial
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

चांदी-
ज्योतिष के अनुसार चांदी पर चंद्रमा का आधिपत्य माना गया है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रतिकूल होती है, उन्हों चांदी का छल्ला या चांदी की बनी कोई चीज धारण करने की सलाह दी जाती है।  जिन लोगों का मन विचलित रहता या फिर मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है तो उन्हें भी चांदी धारण करनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष का प्रभाव हो तो उनके लिए भी शरीर से स्पर्श करता हुए चांदी का कोई आभूषण धारण करना चाहिए। माना जाता है इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

wearing metal according to planet is beneficial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोना
ज्योतिष के अनुसार सोना धातु पर बृहस्पति ग्रह का आधिपत्य माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह प्रतिकूल स्थिति में हो उन्हें सोना धारण करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। माना जाता है कि सोना धारण करने से चेहरे पर चमक आती हैं और शरीर में स्फूर्ति भी बनी रहती है।

विज्ञापन

wearing metal according to planet is beneficial
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

तांबा- 
तांबे पर मंगल ग्रह का आधिपत्य माना गया है। ज्योतिष के अनुसार यदि मूंगा के बने गणेश जी को तांबे की चेन में डालकर धारण किया जाए तो मंगल ग्रह से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही धन-संपत्ति में भी वृद्धि का रास्ते खुलते हैं और आपको कर्ज व आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मंगल ग्रह की प्रतिकूल स्थिति के कारण होने वाले रोगों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

wearing metal according to planet is beneficial
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

लोहा- 
लोहे को शनि की धातु माना गया है। यदि इससे व्यापार में हानि, आर्थिक तंगी और दुर्घटना आदि का भय बना रहता है तो लोहे का छल्ला या अंगूठी धारण करनी चाहिए। किसी कि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो तो उसे ज्योतिष की सलाह से लोहे का छल्ला धारण करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed