Vivah Muhurat dates 2021 : तुलसी विवाह से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, नवंबर में शादियों के लिए हैं सात श्रेष्ठ मुहूर्त, यहां जानिए तिथियां
इस बार तुलसी विवाह 15 नवंबर 2021 को तुलसी विवाह संपन्न किया जाएगा। इस दिन से लेकर नवंबर के अंत तक शादी के लिए सात शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी से सृष्टि के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। इस समय से पूरे चार माह तक वे योग निद्रा में रहते हैं। इस अवधि को चतुर्मास कहा जाता है। चतुर्मास में सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं और विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहता है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग्रत होते हैं और श्री हरि के विग्रह स्वरूप शालीग्राम जी व देवी तुलसी का विवाह संपन्न किया जाता है। इस दिन से पुनः विष्णु जी सृष्टि का संचालन संभालते हैं। इसलिए इसी दिन से विवाह और मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस बार तुलसी विवाह 15 नवंबर 2021 को तुलसी विवाह संपन्न किया जाएगा। इस दिन से लेकर नवंबर के अंत तक शादी के लिए सात शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। यहां जानिए तिथियां।
विवाह मुहूर्त तिथियां 2021 नवंबर माह-
नवंबर माह में पहला शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2021 दिन सोमवार को है। इस दिन विष्णु जी के विग्रह स्वरूप शालीग्राम जी और देवी तुलसी विवाह का विवाह किया जाता है। इसलिए इस दिन विवाह के लिए बहुत ही श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। जानकारों के अनुसार, यदि किसी के विवाह के लिए शुभ मुहूर्त न मिल रहा हो तो इस दिन विवाह संपन्न किया जा सकता है।
नवंबर माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की तिथियां-
15 नवंबर 2021 दिन सोमवार
16 नवंबर 2021 दिन मंगलवार
20 नवंबर 2021 दिन शनिवार
21 नवंबर 2021 दिन रविवार
26 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार
28 नवंबर 2021 दिन रविवार
29 नवंबर 2021 दिन सोमवार
30 नवंबर 2021 दिन मंगलवार