फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for kitchen

तब स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है किचन

Thu, 18 Sep 2014 11:58 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for kitchen

किसी भी घर का सबसे प्रमुख स्थान होता है किचन। क्योंकि यही वह स्थान है जहां से उस घर में रहने वाले लोगों के लिए भोजन बनता है। इसलिए किचन को अन्नपूर्णा का घर भी कहा जाता है।

विज्ञापन


लेकिन कई बार किचन में मौजूद वास्तु दोष के कारण यह मकान में रहने वाले लोगों की सेहत को भी प्रभावित करने लगता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का एक बड़ा कारण किचन में मौजूद वास्तुदोष को भी माना गया है।
विज्ञापन


अगर आप किचन के वास्तु पर जरा सा ध्यान दें तो संभव है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाए। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव में भी कमी आए।


ऐसा किचन धन और उन्नति लाता है

vastu tips for kitchen

किचन में भोजन बनाने का काम अग्नि से होता है इसलिए किचन के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण पूर्व यानी आग्नेय कोण माना गया है।

इस दिशा में किचन होने पर घर की महिलाएं प्रसन्न और स्वस्थ रहती हैं। किचन के अंदर महिलाओं की हुकूमत चलती है। परिवार में आपसी तालमेल बना रहता है।

किचन उत्तर दिशा में होना आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहता है। जिस घर में किचन उत्तर दिशा में होता है उस घर की महिला बुद्घिमान होती है। घर की मालकिन सभी से स्नेह रखती है। लेकिन परिवार की महिलाओं के बीच आपसी तालमेल की कमी रहती है।

जिनके घर में किचन पूर्व में होता है उनके घर में धन का आगमन अच्छा रहता है लेकिन घर की पूरी कमान पत्नी के हाथ में होता है। बावजूद इसके पत्नी खुश नहीं रहती है, स्त्री रोग, पित्त रोग एवं नाड़ी संबंधी रोग का इन्हें सामना करना पड़ता है।

किचन में कहां हो गैस स्टोव

vastu tips for kitchen

इन दिनों खाना पकाने में आमतौर पर गैस स्टोव का प्रयोग किया जाता है। कुछ लोग आप इंडक्शन चूल्हा भी इस्तेमाल करने लगे हैं। इन दोनों प्रकार के चूल्हों के लिए वास्तु विज्ञान में दक्षिण पूर्व यानि आग्नेय दिशा को उत्तम बताया गया है।

चूल्हा को इस तरह से रखना चाहिए कि यह दीवार से कम से कम 3 इंच हट कर हो। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह मुख्यद्वार के सामने या मुख्यद्वार से दिखाई नहीं देता हो।

भोजन पकाने समय गृहणी का चेहरा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पश्चिम दिशा में चेहरा होने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दक्षिण दिशा की ओर चेहरा होने पर आर्थिक परेशानी आती है। एक जरूरी बात यह ध्यान रखें कि चूल्हे के ऊपर शेल्फ नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

किचन में कहां पर होना चाहिए सिंक

vastu tips for kitchen

वास्तुविज्ञान के अनुसार सिंक को किचन में उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में होना चाहिए। जल और अग्नि में शत्रुता का संबंध है इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि सिंक और चूल्हा एक सीध में नहीं हो।

चूल्हा और सिंक एक दूसरे से कुछ दूरी पर होना चाहिए। किचन से पानी का निकास उत्तर दिशा की ओर से होना शुभ माना जाता है। इस तरह से चूल्हा, सिंक और पानी के निकास का ध्यान रखने पर धन का आगमन बना रहता है।

फ्रीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को किचन में दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना वास्तुनुकूल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed