Vastu Tips For Home: जहां हो गली का अंतिम छोर या सुनसान हो जगह वहां न बनवाएं घर, जानें वास्तु शास्त्र से
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जिक्र मिलता है जहां व्यक्ति को घर का निर्माण नहीं कराना चाहिए। ऐसे स्थानों पर न सिर्फ आपके भविष्य पर बल्कि आपके जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विस्तार
Vastu Tips For Home: अगर घर में सारी सुख-सुविधाएं हैं, तब भी परिवार में तनाव रहता है या अक्सर झगड़े होते रहते हैं, तो घर के वास्तु दोषों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। घर का वास्तु घर में रहने वाले हर सदस्य को प्रभावित करता है। आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। परिवार में सदैव सुख, शांति और प्रेम बना रहे। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जिक्र मिलता है जहां व्यक्ति को घर का निर्माण नहीं कराना चाहिए। ऐसे स्थानों पर न सिर्फ आपके भविष्य पर बल्कि आपके जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि आप नया मकान बनाने या खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
यदि आप किसी तिराहे या चौराहे पर बने घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। तंत्र शास्त्र के अनुसार चौराहों पर बने घर तमोगुण के स्थान होते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी ऐसे स्थानों पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। इसी तरह तिराहे पर बने घरों पर भी वास्तु दोष रहता है। ऐसे घरों में रहने वाले लोग हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं।
भविष्यपुराण के अनुसार आपका घर शहर के बाहर नहीं होना चाहिए। सुनसान जगह पर रहने से अच्छा है कि आप किसी शहर या गांव में ही घर का निर्माण करें। वास्तु शास्त्र कहता है कि सुनसान स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा का वायस रहता है जिस वजह से आपको आए दिन मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
अंतिम स्थान पर जहां सड़क या रास्ता समाप्त होता है, या गली के अंतिम छोर पर भी मकान नहीं बनाना चाहिए। ऐसे स्थानों पर भी वास्तु दोष होता है। दरअसल ऐसे स्थानों पर सकारात्मक ऊर्जा अवरुद्ध हो जाती है और तरक्की की राह में भी बाधा आती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।