Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu tips for gift do not give these 5 things to anyone they could damage your relationships

वास्तु टिप्स: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, रिश्तों में आ सकती है दरार

Wed, 25 Nov 2026 12:11 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 25 Nov 2026 12:11 PM IST
सार

Vastu Tips: जन्मदिन, शादी या किसी खास मौके पर अपनों को उपहार देना खुशी जाहिर करने का एक खूबसूरत तरीका है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसे उपहार नकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में तनाव का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
Vastu tips for gift do not give these 5 things to anyone they could damage your relationships
उपहार देने के वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vastu Tips For Gifts: अपनों को खास मौकों पर उपहार देना प्यार और अपनापन जाहिर करने का एक खूबसूरत तरीका है। शादी, जन्मदिन या किसी अन्य उत्सव पर लोग अपनी पसंद और भावनाओं के अनुसार एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसे गिफ्ट घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं और रिश्तों में तनाव की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें किसी को भी तोहफे में देने से बचना चाहिए।

विज्ञापन




गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए ये 5 चीजें



1. पर्स

वास्तु के अनुसार, किसी को पर्स उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि पर्स का संबंध धन और आर्थिक समृद्धि से होता है। ऐसे में इसे गिफ्ट करने से आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और रिश्तों में भी गलतफहमी पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप किसी को पर्स गिफ्ट करना भी चाहते हैं, तो उसमें एक सिक्का या नोट जरूर रख दें। मान्यता है कि इससे धन के निरंतर प्रवाह और बरकत का प्रतीकात्मक संदेश मिलता है।
विज्ञापन




 2. परफ्यूम 

परफ्यूम भले ही एक पसंदीदा और खूबसूरत गिफ्ट माना जाता हो, लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे किसी को उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि परफ्यूम की खुशबू की तरह रिश्तों की मिठास भी धीरे-धीरे कम हो सकती है। कुछ मान्यताओं में इसे आर्थिक परेशानियों और धन की कमी से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए किसी को परफ्यूम गिफ्ट करने से पहले उसकी पसंद के साथ इन वास्तु मान्यताओं का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन




वास्तु: भूलकर भी दूसरों से उधार न लें ये 4 चीजें, घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है असर, जानें वास्तु नियम



घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाते समय न करें ये गलतियां, जानें वास्तु नियम



3. काले रंग की चीजें

काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए किसी को उपहार में काले रंग के कपड़े, घड़ी या जूते-चप्पल देने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इस रंग की वस्तुएं गिफ्ट करने से रिश्तों में तनाव और आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। साथ ही, इससे घर के सकारात्मक माहौल पर भी बुरा प्रभाव पड़ने की मान्यता है।





4. मोती

मोती अपनी खूबसूरती और चमक के लिए काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में इन्हें आंसुओं और भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि किसी को मोती उपहार में देने से उसके जीवन में उदासी, भावनात्मक परेशानियां या रिश्तों में तनाव आ सकता है। इसी वजह से कुछ मान्यताओं के अनुसार मोती को शुभ उपहार नहीं माना जाता, इसलिए किसी को मोती गिफ्ट न करें। 



 5. रुमाल 

वास्तु के अनुसार, रुमाल को दुख और आंसुओं का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी को रुमाल उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से रिश्तों में भावनात्मक तनाव, गलतफहमियां और आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर करीबी रिश्तों में रुमाल गिफ्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है, ताकि रिश्तों में प्यार, विश्वास और मिठास बनी रहे।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed