फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu mirror in fengsui tips

आप भी चमकाएं, चीनी लोग इस तरह आइने से अपनी किस्मत चमकाते हैं

Wed, 03 Sep 2014 03:44 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
vastu mirror in fengsui tips

आइने का इस्तेमाल आप कब करते हैं? शायद तब जब आपको अपना चेहरा देखना होता है कि आप ठीक लग रहे हैं या नहीं। बाल बनाते समय और पुरुष इसका इस्तेमाल दाढ़ी और मूंछ बनाते समय भी करते हैं।

विज्ञापन


यानी कुल मिलाकर सौन्दर्य से जुड़े विषयों के लिए आप आइने का इस्तेमाल करते हैं लेकिन चीन के लोग आइने का इस्तेमाल सिर्फ इन्हीं कामों के लिए नहीं करते बल्कि इनसे अपनी किस्मत भी चमकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


अगर आप भी चाहें तो चीन के लोगों की तरह आइने से अपनी किस्मत चमका सकते हैं और इसमें आपको न तो पैसा खर्च करना है और न परिश्रम। अब आप जानना चाह रहे होंगे कि फिर आपको करना क्या है जिससे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं तो इसका जवाब है चीन के इस विज्ञान में।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह दर्पण आपका उन्नति की ओर ले जाता है

vastu mirror in fengsui tips

जिस तरह भारत में वास्तु विज्ञान है ठीक उसी तरह चीन में फेंगशुई विज्ञान है। फेंगशुई के अनुसार अगर आप धन और सुख समृद्घि की आशा रखते हैं तो आपको अपने घर में 'ची' यानी सकारात्मक उर्जा को बढ़ाना होगा। इसके लिए आप दर्पण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेंगशुई विज्ञान के अनुसार घर में दर्पण को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाकर रखें। यह दोनों दिशाएं धन वृद्घि करने वाली दिशा मानी जाती है। इससे धन आपके घर की ओर आकर्षित होगा।

दर्पण को शयन कक्ष के दरवाजे के विपरीत दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए इससे सकारात्मक उर्जा लौट जाती है। दर्पण लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दर्पण से सीढ़ियां, किचन और टॉयलेट प्रतिबिम्बित न हो।

शयन कक्ष में कभी भी ऐसे दर्पण नहीं लगाएं कि सोते उठते दर्पण पर आपकी नजर जाए। इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और आप उत्साह एवं उर्जा में कमी महसूस करने लगते हैं। इससे उन्नति भी प्रभावित होती है।


पति-पत्नी की सेहत पर दर्पण का प्रभाव

vastu mirror in fengsui tips

फेंगशुई में यह भी कहा गया है कि अगर संभव हो तब बेडरूम में दर्पण नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में दर्पण का रिफ्लैक्शन बेड पर होने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

इससे पति अथवा पत्नी में से किसी एक की तबीयत अक्सर खराब रहती है। कुछ लोग दर्पण को मुख्य द्वार के सामने लगाते हैं। फेंगशुई के अनुसार यह भी गलत है।

इससे घर में आने वाली सकारात्मक उर्जा भी वापस लौट जाती है जिससे प्रगति की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed