सोना नहीं चांदी चमकाएगी आपकी किस्मत, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर लोग चांदी से ज्यादा सोने को अहमियत देते हैं। कीमत में अधिक होने के कारण हमेशा ही उसको सबसे आगे रखा जाता हैं। बजट कम होने के बावजूद भी लोग सोना भी खरीदना चाहते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि चांदी किस्मत को बदलने की ताकत रखती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चांदी को घर में रखने से सुख व संपत्ति आती हैं।
- मिट्टी के बर्तन में कुछ चांदी के सिक्के को लाल कपड़े में बांध कर घर के वायव्य कोण में रखें। उस बर्तन को गेहूं या चावल से पूरा भर दें। ऐसा करने से कभी भी आपको धन की कमी नहीं होगी।
- लंबे समय से अगर आप किसी रोग से परेशान हैं और सभी दवाईयां बेअसर रही तो गोमती चक्र को चांदी के तार में पिरोएं। इसे पलंग के सिरहाने पर बांध दें। इसके बाद आपको खुद को अपनी सेहत में सुधार होते हुए दिखेगा।
- जिस घर में चांदी के बर्तन होते हैं, वहां पर सुख, वैभवता और संपंनता का निवास होता हैं। इसीलिए घर में ज्यादा ना सही तो कुछ चांदी के बर्तन को जरूर रखें।
- अगर आपको नौकरी में पदोन्नती नहीं मिल रही हैं तो चांदी का एक चौकोर टुकड़ा आपको पदोन्नती दिलाने में मदद करेगा। आप हमेशा चांदी के चौकोर टुकड़े को अपने पास रखें।
- आपका अपना व्यवसाय है और उसमें कुछ खास सफलता नहीं मिल रही हैं तो चांदी का एक छोटे से हाथी को अपनी जेब में रखें। ध्यान रहें कि हाथी ठोस चांदी का बना हुआ हो।