फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   tips vastu america iraq war

आखिर क्यों अमेरिका दूसरे देशों में जाकर युद्घ करने को तैयार रहता है?

Tue, 12 Aug 2014 08:38 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
tips vastu america iraq war

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक में आईएसआईएस के खिलाफ लक्षित हवाई हमलों की इजाजत दे दी। यदि हम अमेरिका के इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि, अमेरिका जितने युद्ध शायद ही किसी देश ने अब तक किए होगें।

विज्ञापन


आपके मन में भी यह सवाल उठता होगा कि अपने से हजारों किलोमीटर दूर जाकर भी अमेरिका युद्घ के लिए क्यों हमेशा तैयार रहता है। इसका उत्तर ऐसा है जिस पर शायद ही कभी सोचा गया होगा।

विज्ञापन

इसलिए अमेरिका बार-बार युद्घ में शामिल होता है

tips vastu america iraq war

यदि हम वास्तु की दृष्टि से देखें तो अमेरिका की वास्तु स्थितियां कुछ इस प्रकार है कि, वह हर समय किसी ना किसी देश से युद्ध में व्यस्त रहता है और इन्हीं वास्तु स्थितियों के कारण ही उसे युद्ध में हमेशा सफलता भी मिलती रही है और आगे भी मिलती रहेगी। वास्तु सिद्धांत के अनुसार पूर्व आग्नेय के दोष मकान में हो तो परिवार में विवाद पैदा करते है और यदि किसी देश में हो तो युद्ध का कारण बनते है।

आग्नेय कोण के दोष जैसे पूर्व आग्नेय कोण का बढ़ना, आग्नेय कोण का नीचा होना या किसी भी प्रकार पानी का जमा होना इत्यादि। यही दोष अमेरिका में है और अमेरिका के साथ युद्ध करने वाले प्रत्येक देश के आग्नेय कोण में यह दोष है, जो कि इस प्रकार है -

इसलिए अमेरिका युद्घ में विजयी होता है

tips vastu america iraq war

अमेरिका की मुख्य भूमि की उत्तर दिशा की ओर कनाडा और दक्षिण एवं नैऋत्य कोण में मैक्सिको है। इसकी पूर्व एवं पश्चिम दिशा पानी से घिरी है। एक ओर जहां उत्तर ईशान कटा हुआ है वहीं दूसरी ओर पूर्व ईशान बढ़ा हुआ है। किंतु कटे हुए उत्तर ईशान में झील के रूप में पानी का बड़ा जमाव है।

जहां पर विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल है। यहां भूमि का ढलान भी उत्तर, पूर्व दिशा तथा ईशान कोण की तरफ ही है। उत्तर, पूर्व दिशा एवं ईशान कोण की इन्हीं वास्तुनुकुलताओं के कारण अमेरिका को यश मिलता है और समृद्धि मिली है। देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ होने के कारण देश पूर्णतः विकसित है।

अमेरिका का पूर्व आग्नेय कोण बढ़ा हुआ है जहां फ्लोरिडा है। पूर्व आग्नेय के इसी बढ़ाव के कारण दूसरे देशों से युद्ध करने पड़े, आज भी कई देशों में लड़ाई लड़नी पड़ रही है और आगे भी यही स्थिति बनती रहेगी। अमेरिका के पश्चिम दिशा में रॉकी माऊंटेन, कोलोराडो प्लेटियो है। पश्चिम दिशा की इस ऊंचाई वाली भौगोलिक स्थिति के कारण ही अमेरिका को हमेशा युद्ध में सफलता मिलती है और यश मिलता है।

विज्ञापन

ईराक में होने वाले गृहयुद्घ का कारण

tips vastu america iraq war

ईराक का बसरा स्थित पूर्व आग्नेय वाला भाग बढ़ा हुआ है इसी भाग में परशीयन गल्फ है जो कि युद्ध, उग्रवाद का कारण बना हुआ है। इसी पूर्व आग्नेय के बढ़ाव के कारण इसने कुवैत पर आक्रमण किया और बाद में अमेरिका ने इसके ऊपर आक्रमण किया।

वास्तुशास्त्र के अनुसार देश के पूर्व आग्नेय का बढ़ाव युद्ध कराता है। ईराक के उत्तर दिशा ईशान कोण और पूर्व दिशा में ऊँचाई है इसके विपरित पश्चिम दिशा, नैऋत्य कोण और दक्षिण दिशा में नीचाई है। इसी कारण गृह युद्ध की स्थिति है।

इसलिए सद्दाम हुसैन को मृत्युदंड मिला

tips vastu america iraq war

देश की भौगोलिक स्थिति के कारण ही देश के मुखिया सद्दाम को मृत्युदंड दिया गया। अफगानिस्तान का भू-भाग इस प्रकार है कि उसके पूर्व आग्नेय का भाग एक ओर काबूल और दूसरी ओर पाकिस्तान स्थित इस्लामाबाद के मध्य में पड़ता है और अफगानिस्तान का यह भाग नीचाई लिए हुए है।

जो कि विवाद का कारण बनता है। इन्हीं वास्तु स्थितियों के कारण अफगानिस्तान सदियों से कभी तरक्की नहीं कर सका, हमेशा युद्ध, मारकाट, आपसी लड़ाईयों में लगा हुआ है और हमेशा लगा ही रहेगा।

स्त्रियों के साथ हमेशा जुल्म और अत्याचार

tips vastu america iraq war

ईशान कोण और पूर्व दिशा के दोषों के कारण हमेशा शिक्षा की कमी रहेगी। आग्नेय कोण के दोषों के कारण विवाद रहेगें। शत्रुता रहेगी, यहां के लोगों की बुद्धि कुंठित रहेगी। नैऋत्य कोण के दोषों के कारण गरीबी रहेगी एवं दक्षिण दिशा के दोषों के कारण स्त्रियों के साथ हमेशा जुल्म और अत्याचार होते रहेगें। देश की आर्थिक स्थिति कभी-भी अच्छी नहीं हो पाएगी। विदेशियों के साथ-साथ हमेशा आपसी विवाद बने रहे है और बने रहेगें, केवल गरीबी ही रहेगी।

अमेरिका का वियतनाम और कोरिया के साथ भी युद्ध हुआ। इन दोनों देशों के भू-भाग की बनावट को देखने से स्पष्ट होता है कि, दोनों देशों का भू-भाग लगभग एक जैसे आकार का है। इनके पूर्व ईशान कोण दबे हुए और पूर्व आग्नेय में बहुत अधिक बढ़ाव है। आग्नेय कोण के इसी बढ़ाव के वास्तुदोष के कारण इन देशों को भी युद्ध करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed