फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   New Year 2024 Vastu Tips For Calendar Direction calendar kis disha me lagaye

Vastu Tips: नए साल पर कैलेंडर लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

Sat, 30 Dec 2023 11:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 30 Dec 2023 11:30 AM IST
सार

New Year 2024 Vastu Tips For Calendar Direction: नया साल सभी के लिए खुशियां लेकर आता है और इसकी शुरुआत जल्द ही होने वाली है। नए साल के शुभ अवसर पर कुछ लोग नए काम शुरुआत भी करते हैं।

विज्ञापन
New Year 2024 Vastu Tips For Calendar Direction calendar kis disha me lagaye
vastu tips for calendar - फोटो : iStock

विस्तार

New Year 2024 Vastu Tips For Calendar Direction: नया साल सभी के लिए खुशियां लेकर आता है और इसकी शुरुआत जल्द ही होने वाली है। नए साल के शुभ अवसर पर कुछ लोग नए काम शुरुआत भी करते हैं। यहीं नहीं कुछ लोग इस दिन नया प्रण भी लेते हैं। इस दौरान कुछ घरों में पूजा-पाठ का आयोजन भी किया जाता है। मुख्य रूप से नए साल के दिन घर की साज-सज्जा व समान के रख रखाव पर ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है यदि इस दिन घर को साफ रखा जाए तो पूरे साल घर में बरकत होती है। इस दौरान सभी घर से पुराने कैलेंडर हटा कर नए कैलेंडर लगाए जाते है। जिससे नव वर्ष में आने वाले सभी त्योहारों से परिचित रहा जा सकते है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि कैलेंडर को वास्तु के अनुसार लगाया जाए, तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि नए साल के कैलेंडर लगाते समय वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

नए साल के कैलेंडर को लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

 

  • घर में नए साल का कैलेंडर लगाने से पहले पुराना कैलेंडर हटा दें। इसके बाद ही दीवार पर 2024 का नया कैलेंडर लगाए। वास्तु के अनुसार घर में पुराना कैलेंडर लगे रहने से आपकी तरक्की और जीवन पर इसका असर पड़ सकता है।
  • वास्तु के अनुसार नए साल के कैलेंडर को घर की उत्तर पश्चिम या पूर्वी दीवार पर ही लगाएं। कैलेंडर को भूलकर भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  • अगर आप घर में तस्वीरों वाला कैलेंडर लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कैलेंडर पर तस्वीर सकारात्मकता का संदेश देने वाली ही हो। कभी भी हिंसक जानवर, दुखी चेहरे या नकारात्मक तस्वीरों वाले कैलेंडर को घर में नहीं लगाना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर  भूलकर भी कैलेंडर न लगाए। ऐसा करने से आपकी तरक्की के रास्ते बंद हो सकते हैं।
  • नए साल के कैलेंडर को दरवाजे के पीछे न लगाएं। ऐसा करना बहुत अशुभ होता है। इसलिए सही दिशा में ही कैलेंडर लगाने की सलाह दी जाती है।

New year 2024: बनाना चाहते हैं अपने नए साल को बेहतर, तो भगवान राम के जीवन से सीखें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed