फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New year 2024: बनाना चाहते हैं अपने नए साल को बेहतर, तो भगवान राम के जीवन से सीखें ये बातें

Mon, 01 Jan 2024 12:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 01 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
New year 2024 Ayodhya Ram Mandir learn these things from the life of Lord Ram
New year 2024 - फोटो : Amar Ujala

New year 2024: नए साल का आगाज हो चुका है। लोगों ने जश्न और खुशियों के साथ नववर्ष का स्वागत किया। हर साल की तरह यह साल भी कई उम्मीदें और आशाएं लेकर आया है। नववर्ष हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान सभी जीवन में सुधार लाने के लिए योजनाओं का निर्माण करते हैं। यही नहीं अपने व्यवहार में सुधार लाने के लिए भी अतिरिक्त प्रयास किए जाते है क्योंकि व्यक्ति की पहचान उसके गुणों और व्यवहार से होती है। इस कथन का भगवान राम सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने अपने गुणों और कर्मों से अलग पहचान बनाई है।



हिंदू पौराणिक कथाओं के इतिहास में भगवान राम और उनके संघर्ष सबसे लोकप्रिय है। उनके गुणों को व्यापक रूप से जीवन में उतारा जाता है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा के दायरे में रहकर कर्तव्यों का पालन करने की सीख देता है। यही वजह है कि आज भी लोग अपने घर में राम जैसा पुत्र चाहते हैं। उनके जीवन से हमें कई चीजों की प्रेरणा मिलती है। अगर आप नए साल पर एक अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, तो भगवान राम के जीवन से कुछ बातों को ग्रहण करना होगा।

New year 2024 Ayodhya Ram Mandir learn these things from the life of Lord Ram
New year 2024 - फोटो : Amar Ujala

धैर्य रखना
भगवान श्रीराम के विशेष गुणों में एक है धैर्य। धैर्य व्यक्तित्व को ऊंचा उठाने का उत्तम गुण है। हम सभी को भगवान राम के इस गुण का पालन करना चाहिए। जीवन में धैर्य होने से कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद भगवान राम ने कभी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लिया। हम सभी को उनके इस गुण को जीवन में अपनाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन के प्रति सकारात्मकता बनी रहेगी।

New year 2024 Ayodhya Ram Mandir learn these things from the life of Lord Ram
New year 2024 - फोटो : अमर उजाला।

एक वचन
भगवान राम एक वचनी हैं। उनके जीवन में वचन का अधिक मोल रहा है। उन्होंने संपूर्ण जीवन काल में अपने दिए वचन और कर्तव्यों का पालन किया। नव वर्ष की शुरुआत हम सभी को इस गुण के साथ करनी चाहिए। सभी को वचन का मोल समझते हुए खुद को एक वचनी बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2024 Ayodhya Ram Mandir learn these things from the life of Lord Ram
New year 2024 - फोटो : अमर उजाला।

सेवा और सहयोग 
भगवान राम ने अपने जीवन में कई सेवा कार्य किए। हमें भी अपने बड़ो और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। जैसे भगवान राम ने वनवास के दौरान आदिवासी और वनवासी लोगों के जीवन को सुधारने का कार्य किया था ठीक उसी प्रकार सभी को अपने से बड़ों की सेवा और छोटों का सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
New year 2024 Ayodhya Ram Mandir learn these things from the life of Lord Ram
New year 2024 - फोटो : Amar Ujala

आदर्श भाई
जीवन में रिश्तों का खास महत्व होता है। हर मुसीबत व परेशानियों से रिश्ते ही बचाते हैं। दुनिया में सभी रिश्तों का अलग महत्व है। हालांकि, दो भाई का रिश्ता सबसे अनोखा है। सभी को भगवान राम की तरह एक अच्छा और आदर्श भाई बनना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed