फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   israel war vastu tips

यूं ही नहीं इसराइल बन रहा है दबंग, इसके पीछे है यह कारण

Thu, 21 Aug 2014 08:16 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
israel war vastu tips

इसराइल पश्चिम एशिया का एक देश है जिसका गठन 1948 में हुआ था। किसी भी प्रकार के अन्तर्राष्ट्रीय दबाव की परवाह ना करते हुए युद्ध विराम

विज्ञापन
की घोषणा करने के बाद भी इसराइल गाजा पट्टी पर लगातार हमले कर रहा है।

इसराइल की इस दबंगाई के पीछे इस देश की वास्तुनुकूल भौगोलिक स्थिति है। भौगोलिक स्थिति की बात करें तो इस इसराइल के पड़ोसी देश हैं मिस्र, जार्डन, फिलिस्तीन, सीरिया और लेबनान।
विज्ञापन


अलग राष्ट्र बनने के बाद से ही इसराल और फिलिस्तीन के बीच कई बार युद्घ हुए हैं। इन दोनों देशों के बीच संघर्ष का बड़ा कारण है गाजा पट्टी का क्षेत्र। जिस पर दोनों ही देश अपना अधिकार जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकतवर देश के रूप में यश मिलने का कारण

israel war vastu tips

वास्तुगुरू के अनुसार इसराइल की आंतिरिक भौगोलिक स्थिति को देखें तो पाते हैं कि इसराइल के दक्षिण में रेगिस्तान है, उत्तर में निम्न भाग है और जहां जल के स्रोत है। पूर्व में अत्यंत गहरा मृत सागर है जो इसके वास्तु स्थिति को बेहतर बना रहा है।

इसी भौगोलिक स्थिति के कारण यह विश्वभर में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में सफल रहा है। अमेरिका का भी समर्थन पाने में इसे कामयाबी हासिल है। हालांकि अमेरिका ने यह भी जताया है कि गाजा पट्टी में निर्दोष लोगों की जान माल का इसराइल ख्याल रखे।


इसराइल की समृद्घि का कारण

israel war vastu tips

इसराइल के उत्तर दिशा में माऊंट मेरोन है। इस कारण उत्तर दिशा ऊंची है जिसकी वजह से युद्घ में बेगुनाह लोगों की जान-माल का हो रहे नुकसान के कारण अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में अपयश का सामना करना पड़ता है। इसराइल की छवि एक युद्घ प्रिय राष्ट्र के रुप में बनती जा रही है।

इसका ईशान कोण बढ़ा हुआ है जो कि, वास्तु की दृष्टि से शुभ होकर समृद्धि दिलाने में सहायक हो रहा है। इजरायल का प्रमुख उद्योगकेंद्र तेल अवीव है यहां कपड़ा, औषधि, पेय तथा प्लास्टिक उद्योगों का विकास हुआ है। हैफा क्षेत्र में सीमेंट, मिट्टी का तेल, मशीन, रसायन, कांच एवं बिजली उपकरणों के कारखाने हैं।

नथन्या जिले में हीरा तराशने का काम होता है। जेरूसलम हस्तशिल्प एवं मुद्रण उद्योग के लिए विख्यात है। हैफा तथा तेल अवीव रूम सागरतट के पत्तन हैं। इलाथ अकाबा की खाड़ी का पत्तन है। यहां के मुख्य निर्यात हैं सूखे एवं ताजे फल, हीरा, मोटरगाड़ी, कपड़ा, टायर ट्यूब हैं।

फिलिस्तीन से समस्याओं का कारण

israel war vastu tips

दक्षिण दिशा में नेजेव मरूभूमि है। गाजा पट्टी के बाद दक्षिण दिशा में त्रिकोण का आकार है। वास्तु सिद्धांत के अनुसार त्रिकोण आकार के प्लाट पर बने मकान में रहने वालों को शत्रुओं से कष्ट होता है।

व्यवसाय हो तो प्रतिद्वंद्धी से समस्याएं होती है। इसीलिए इजराइल को अपने शत्रु फिलिस्तीन से समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है।

पढ़ें, आखिर क्यों अमेरिका दूसरे देशों में जाकर युद्घ करने को तैयार रहता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed